फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Record Rs 1.68 crore market fee charged on apples in Bilaspur this year

Bilaspur News: बिलासपुर में इस साल सेब पर वसूला गया रिकार्ड 1.68 रुपये का मार्केट शुल्क

Tue, 22 Nov 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Record Rs 1.68 crore market fee charged on apples in Bilaspur this year
बिलासपुर। कृषि उपज समिति बिलासपुर ने इस साल सेब पर रिकॉर्ड 1.68 करोड़ रुपये का मार्केट शुल्क वसूला है। यह शुल्क पिछले साल की तुलना में करीब दोगुना है। हालांकि इसके अभी और बढ़ने की संभावना है। क्योंकि अभी लाहौल-स्पीति का सेब आना बाकी है। कृषि उपज समिति बिलासपुर के नाके से होकर इस सीजन में अभी तक 46,32,769 सेब की पेटियां निकल चुकी हैं।
विज्ञापन

कृषि उपज समिति बिलासपुर की ओर से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्र्ीय राजमार्ग पर जामली के पास नाका लगाया जाता है। इस नाके पर 15 जुलाई से सेब पर मार्केट शुल्क वसूलना शुरू किया था। नाके पर कुल्लू और मंडी से बाहरी राज्यों के लिए जाने वाले सेब पर मार्केट वसूला जा रहा है। तब से अब तक 10 किलोग्राम की 3,99,283, 20 किलोग्राम की 9,63,677 और 25 किलोग्राम की 32,69,809 पेटियों इस नाके से होकर गुजर चुकी हैं, जिन पर 1.68 करोड़ रुपये का मार्केट शुल्क वसूला गया है। हालांकि अभी लाहौल स्पिति का सेब आना बाकी है, जबकि पिछले साल सेब की पेटियों पर 90 लाख रुपये का टोल टैक्स वसूल किया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार की ओर से प्रदेश से बाहरी राज्यों को जाने वाले सेब, अदरक, धनिया, लहसुन, हरी मिर्च पर मार्केट शुल्क वसूला जाता है। उधर, कृषि उपज समिति बिलासपुर के सचिव संदीप गौतम ने बताया कि इस साल बिलासपुर सेब पर रिकॉर्ड टैक्स वसूला गया है। हालांकि अभी इसके बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed