{"_id":"5770153d4f1c1b2e5879aa0c","slug":"record-devotee-in-naina-devi-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयना देवी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 80 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयना देवी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 80 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
ब्यूरो, अमर उजाला नयना देवी (बिलासपुर)
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी जी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
श्रद्धालुओं को मां के दर्शनों के लिए लाइनों में लगकर करीब पांच घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मंदिर न्यास और पुलिस ने भी व्यापक व्यवस्थाएं की थीं। रविवार को मां नयना देवी जी के दर्शनों को पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू, यूपी और बिहार सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे थे। बताया जा रहा कि गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में इतनी बढ़ोत्तरी हुई है। उधर, मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल सुबह से ही मंदिर में डटे रहे। पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष शर्मा, होमगार्ड के इंचार्ज मंगतराम, मंदिर सुरक्षा प्रभारी महेंद्र सिंह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे।
मंदिर के बाहर बस्सी पठाना से आए श्रद्धालुओं ने छबील लगाई। गर्मी से बेहाल श्रद्धालुओं को इससे राहत मिली।
सुबह तीन बजे खोल दिए थे मंदिर के कपाट
रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने की उम्मीद से पहले ही मां नयना देवी मंदिर के कपाट सुबह 3 बजे खोल दिए थे। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। दोपहर की आरती के बाद ज्यादा भीड़ हो गई थी।
विज्ञापन
रविवार को उमड़ी रिकार्ड श्रद्धालुओं की भीड़ : मंदिर अधिकारी
मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल ने बताया कि मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की रिकार्ड तोड़ भीड़ थी। मंदिर में जब से उन्होंने कार्यभार संभाला हैं। इतनी ज्यादा भीड़ पहली बार रविवार के दिन उमड़ी। सुरक्षा कर्मियों को भीड़ पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।