फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ravindra Bhatta elected as head and Sushil as senior vice head.

Bilaspur News: रविंद्र भट्टा प्रधान और सुशील चुने गए वरिष्ठ उपप्रधान

Sat, 30 Nov 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 30 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ravindra Bhatta elected as head and Sushil as senior vice head.
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन शहरी इकाई बिलासपुर की नवनियुक्त कार्यकारिणी । संवाद
- पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन शहरी इकाई बिलासपुर की कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

- पेंशनरों ने लंबित आर्थिक लाभों को शीघ्र देने की सरकार से की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन शहरी इकाई बिलासपुर की बैठक चंगर सेक्टर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता रविंद्र नाथ भट्टा ने की। बैठक में पहले दिवंगत लोगों की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
सचिव देवेश्वर गौतम ने उपस्थित विशेष आमंत्रित सदस्यों हुक्म सिंह ठाकुर, चेतराम वर्मा, राम प्रकाश सभा शर्मा, जे के नड्डा, विपुल शर्मा, देवराज भाटिया, जय कृष्ण शर्मा और अन्य पेंशनरों का स्वागत किया। उन्होंने 2023-24 का वार्षिक लेखा जोखा को प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। सचिव ने बताया कि शहरी इकाई बिलासपुर में कुल 307 सदस्य हैं। अध्यक्ष रविंद्र नाथ भट्टा ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए देवराज भाटिया को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। चेतराम वर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी और विपुल शर्मा को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में रविंद्र नाथ भट्टा को प्रधान, सुशील पुंडीर को वरिष्ठ उपप्रधान, सुमन कुमार को उप प्रधान, श्याम लाल पंवर को सचिव, रमेश कुमार मिन्हाज को वित्त सचिव, सुरेश जोशी को लेखा परीक्षक, राजेन्द्र शर्मा को संगठन सचिव चुना गया।
विज्ञापन

सभा में हुक्म सिंह ठाकुर, चेतराम वर्मा, जे के नड्डा, विपुल शर्मा, देवराज भाटिया और ओम प्रकाश गर्ग ने विचार व्यक्त करते हुए नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी। आग्रह किया कि पेंशनरों के लंबित आर्थिक लाभों को शीघ्र प्रदान किया जाए, जिसमें बकाया वेतनमान, 42 महीने के डीए के एरियर और महंगाई भत्ते की तीन किश्तों का एरियर शामिल हैं। विशेष रूप से उन पेंशनरों का उल्लेख किया गया जो 1 जनवरी 2016 से 1 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं और जिन्हें अभी तक उनके लाभ नहीं मिले हैं। सरकार से उनके लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान, संयुक्त सलाहकार समिति का शीघ्र गठन करने की भी मांग की। जिला महामंत्री चेतराम वर्मा ने नवगठित कार्यकारिणी से अधिक मेहनत, लगन से पेंशनरों के हित में कार्य करने की अपील की। रविंद्र नाथ भट्टा ने पेंशनरों के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। प्रेम लाल पराशर, अनीम अख्तर, नारायण देव, मुनी लाल, सुरेश जोशी, बलदेव सिंह, नंदलाल राही, राजपाल मेहता, अनिल चड्ढा, मनमोहन भंडारी, जगत पाल, ओंकार सिंह चंदेल, प्रकाश चंद मिश्रा, भीष्म लाल गर्ग, अब्दुल माजिद, अमरनाथ शर्मा, रामपाल और अन्य पेंशनर्स भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed