फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ration card consumers will be able to get e-KYC done till June 30

Bilaspur News: राशन कार्ड उपभोक्ता 30 जून तक करा सकेंगे ई-केवाईसी

Sat, 06 Apr 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ration card consumers will be able to get e-KYC done till June 30
- जून तक ई-केवाईसी न कराने वालों के राशन कार्ड होंगे अस्थायी रूप से बंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि को अब 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक ब्रिजेंद्र पठानिया ने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार विभाग ने प्रदेशभर में राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी करने का अभियान चलाया है।
इस अभियान के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य की ओर से अपनी ई-केवाईसी उस उचित मूल्य की दुकान में करवानी है, जहां से वे राशन लेते हैं। ई-केवाईसी प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्म तिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है। ब्रिजेंद्र पठानिया ने कहा कि जिला बिलासपुर में अब तक कुल 4 लाख 22 हजार 458 राशन कार्ड धारकों में 78 हजार 64 राशन कार्ड धारकों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। अंतिम तिथि को बार-बार आगे बढ़ाने के बावजूद कई उपभोक्ता अपना ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवा रहे हैं। यदि कोई उपभोक्ता 30 जून तक भी अपना ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवाता है तो उसका राशन कार्ड ब्लॉक किया जा सकता है। जिला नियंत्रक ने कहा कि जिन राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वह शीघ्र अपनी निकटतम उचित मूल्य की दुकान पर इसे करवा लें।
विज्ञापन

बताया कि लाभार्थी अपने नवीनतम सक्रिय मोबाइल नंबर विभाग से साझा कर खाद्यान्न से संबंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट/पारदर्शिता पोर्टल https://epds.hp.gov.in/ पर राशनकार्ड में खुद अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता पारदर्शिता पोर्टल https://epds.hp.gov.in/ पर जा कर update Mobile Number विकल्प के अधीन अपने 12 अंकों का आधार कार्ड दर्ज करने के बाद अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया कि वह राशन कार्ड ई-केवाईसी कराने के इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लें। लाभार्थी को इसके बारे में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो वह फोन नंबर 01978-222349 या उपमंडल स्तर पर कार्यरत विभाग के खाद्य निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed