फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rashtriya Devbhoomi Party burnt an effigy of corruption at Mandi-Bharadi Chowk.

Bilaspur News: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने मंडी-भराड़ी चौक पर जलाया भ्रष्टाचार का पुतला

Thu, 02 Oct 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Devbhoomi Party burnt an effigy of corruption at Mandi-Bharadi Chowk.
मंडी भराड़ी में पुतला जलाते राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
भ्रष्टाचार और आपदा में उपेक्षा के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, बोले- आपदा में लोगों की पीड़ा को किया अनदेखा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दशहरा और महात्मा गांधी जयंती पर जिले के मंडी-भराड़ी चौक पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन प्रदेशव्यापी अभियान का हिस्सा था, जिसमें सभी जिलों में एक साथ विधायकों के खिलाफ पुतला दहन का आयोजन किया गया।

आरडीपी युवा मोर्चा अध्यक्ष जगदीप ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय जनता की पीड़ा को नजर अंदाज कर विधायकों ने अपनी सैलरी और भत्ते बढ़ाए और अपने आवास के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किए। प्रदेश प्रवक्ता अनूप ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को वन मित्र, जल मित्र और पुलिस मित्र के रूप में भर्तियां कर केवल 5000 रुपये महीने दे रही है, जो युवाओं का शोषण है। प्रदेश में बन रहा सीमेंट महंगा बिक रहा है, जबकि पड़ोसी राज्यों में सस्ता उपलब्ध है। प्रदेश में रोजगार के साधन सीमित हैं, और पहले भाजपा तथा अब कांग्रेस ने प्रदेश को कर्ज में डुबोकर महंगाई बढ़ाई। आपदा प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। ठाकुर ने कहा कि दोनों प्रमुख पार्टियां केवल दिखावा करती हैं और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी अब तीसरे विकल्प के रूप में मजबूती से उभर रही है। प्रदर्शन दोपहर 12 से 1 बजे तक हुआ। पुतले के दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जय भवानी, न्याय के लिए लड़ो, भ्रष्टाचार मिटाओ, हिमाचल बचाओ। साथ ही बैनर और पोस्टरों के माध्यम से आपदा प्रभावित परिवारों की अनदेखी का मुद्दा भी उठाया गया। इस अवसर पर युवा प्रदेशाध्यक्ष जगदीप ठाकुर,अनूप ठाकुर,दीपक ठाकुर,शेखर ठाकुर,मनोज चंदेल, विधीचंद चंदेल, मदनलाल शर्मा, अमर ठाकुर, योगेश ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed