फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rape of two girls in the name of doing tantra mantra for job

Bilaspur News: नौकरी के लिए तंत्र मंत्र करने के नाम पर दो युवतियों से दुष्कर्म

Sun, 07 Jan 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rape of two girls in the name of doing tantra mantra for job
-पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


- पुलिस ने एक युवती और एक आरोपी का कराया मेडिकल

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। नौकरी के लिए तंत्र मंत्र करने के नाम पर दो युवतियों से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ घंटों के भीतर दो युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एक युवती और एक आरोपी युवक का मेडिकल भी कराया गया है। मामले की शिकायत एक युवती ने झंडूता थाने में दी है।


शिकायत में कांगड़ा की एक युवती ने बताया है कि बिलासपुर में एक कोचिंग अकादमी ज्वाइन की है और किराए के कमरे में रहती है। कमरे में उसकी एक सहेली भी रहती है। सहेली बिलासपुर के एक गांव की रहले वाली है। उसकी विक्की नामक लड़के से बात होती रहती है। उसने सहेली उस लड़के के साथ बात कराई। उसने नौकरी लगाने का आश्वासन दिया। सहेली ने भी कहा कि वह नौकरी लगवा सकता है और तंत्र मंत्र भी करता है। शनिवार को विक्की ने उसे फोन किया। कहा कि उसने तंत्र-मंत्र का सारा सामान ले लिया है। रात करीब 9 बजे विक्की उन दोनों को कार में ले गया। कार में एक अन्य व्यक्ति भी था। उसका नाम सुनील था। वह कार को फोरलेन पर मंडी भराड़ी की ओर ले गया। उसके बाद झील के किनारे खड़ी कर दी। वहां सुनील सहेली को झील किनारे ले गया। दोनों आधे घंटे बाद वापस आए। इसके बाद विक्की ने कहा कि अब वह सुनील के साथ झील किनारे जाए। क्योंकि सुनील को वहां कोई तंत्र मंत्र करना है। वह सुनील के साथ चली गई। सुनील ने वहां उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। बड़ी मुश्किल से उसके चंगुल से छूटी। इसके बाद विक्की और सुनील कार में भाग गए। बाद में सहेली ने बताया कि सुनील ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया है। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed