{"_id":"659a8daac639f6863b0cd068","slug":"ram-devotees-went-door-to-door-inviting-them-to-come-to-ayodhya-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-11317-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राम भक्तों ने घर-घर जाकर दिया अयोध्या आने का निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राम भक्तों ने घर-घर जाकर दिया अयोध्या आने का निमंत्रण
विज्ञापन
-लोगों को वितरित किए पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने का निमंत्रण घुमारवीं में सेवकों ने लोगों को दिया। टोली के सदस्यों में से एक सदस्य ने पूजित अक्षत, दूसरे ने श्री राम मंदिर का चित्र और तीसरे ने निमंत्रण पत्रक वितरण किया।
घुमारवीं के संयोजक विपन चंदेल ने कहा कि आठ बस्तियों में लोगों को निमंत्रण देने का कार्य 1 जनवरी से चल रहा है और यह 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी टोलियों ने घर-घर जाकर इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सभी के लिए यह गौरव का विषय है कि हम सब इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब हमें और हमारी आने वाली पीढि़यों को भारत के गौरवशाली इतिहास की पूरी जानकारी होगी। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काट कर जब अयोध्या लौटे थे, तब वहां के लोगों ने दीपावली मनाकर उनकी वापसी पर खुशी दिखाई थी। वैसे ही 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में शहर में दीपावली मनाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील कि वह 21 जनवरी की शाम घरों के बाहर दीपक जलाएं।