{"_id":"64b28142e965ce22f00a1c68","slug":"rakesh-became-mr-and-reena-became-miss-farewell-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-2535-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राकेश मिस्टर तो रीना बनीं मिस फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राकेश मिस्टर तो रीना बनीं मिस फेयरवेल
विज्ञापन
-घुमारवीं कॉलेज में गणित विभाग के विद्यार्थियों को दी विदाई पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के स्नातकोत्तर गणित विभाग में एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कपिल ने की।
इस अवसर पर पहाड़ी नाटी, एकल नृत्य, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में राकेश को मिस फेयरवेल और रीना को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं, विशाल को मिस्टर पर्सनेलिटी और अंकिता को मिस पर्सनेलिटी के खिताब से सम्मानित किया गया। समारोह में प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स दिए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। समारोह के अंत में सभी ने बिलासपुरी धाम का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर विभाग के प्रो. विवेक, डॉ. जय महलवाल, प्रो. अनिल, प्रो. ललित कुमार, डॉ. रिपन शर्मा, प्रो. सुरेश शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।