फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   rajpura bharari leopard attack person, people in fear.

राजपुरा में तेंदुए ने दुकानदार पर किया हमला, खौफ में लोग

Thu, 29 Dec 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Thu, 29 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
rajpura bharari leopard attack person, people in fear.
गुलदार - फोटो : demo pic

जिला के भराड़ी और नम्होल क्षेत्र में तेंदुए के खौफ के बाद अब राजपुरा क्षेत्र में बुधवार को तेंदुए ने घर लौट रहे कारोबारी पर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि दुकानदार ने समझदारी दिखाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाजें सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे गए। इसके बाद तेंदुआ मौके से भाग गया। तेंदुए की ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूदगी से क्षेत्र के लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी सुरेंद्र बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। मौके की भांपते हुए सुरेंद्र कुमार ने जोर-जोर से ग्रामीणों को आवाजें लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ वहां से भाग गया। तेंदुए की मौजूदगी से डरे हुए ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त बिलासपुर और वन विभाग के अधिकारियों से मिला। ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत राजपुरा के प्रधान राम दयाल, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र, किरपा शर्मा, बलवीर, राजकुमार, महेंद्र, प्रेमलाल, भोलू और प्रकाश ने बताया कि पंचायत के मरोग निवासी सुरेंद्र कुमार वन विभाग की नर्सरी के निकट राजपुरा में दुकान करता है।  ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी ग्रामीणों का तेंदुए का साथ सामना हुआ है।


लेकिन अभी तक किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले कि तेंदुआ किसी को नुकसान पहुंचाए तेंदुए को पकड़ कर किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए। इससे पहले भराड़ी क्षेत्र के दधोलकंला में तेंदुए ने स्थानीय निवासी तिलकराज पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। करीब एक महीने की जदोजहद के बाद शूटरों ने तेंदुए को ढेर करने में कामयाबी हासिल की है। वन अरण्यपाल अनिल जोशी का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed