फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   rajiv gandhi gave us computer yug we never forget himsaid ramlal

राजीव गांधी के का कंप्युटर के युग में आगे आया देश : रामलाल

Sun, 21 Aug 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
rajiv gandhi gave us computer yug we never forget himsaid ramlal
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी विधानसभा के विधायक राम लाल ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने भारतवर्ष को एक नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान की है। राजीव गांधी की वजह से आज पूरा देश कंप्यूटर के युग में आगे आया है और भारत को एक वैज्ञानिक दिशा और दृष्टि कोण भी मिला है।
विज्ञापन

राम लाल ठाकुर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी से उन्हें राजनीतिक विरासत भी मिली थी। इंदिरा गांधी के निधन के बाद मिली प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। राजीव गांधी भारत के लिए एक नवीन अनुभव की छवि भी रखते थे। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी कई बदलाव लाए थे। उन्होंने भारत के राजनैतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंध भी बढ़ाए, जो देश के विकास में काफी मददगार साबित हुआ था।
विज्ञापन

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने शिक्षा को बढ़ावा दिया। 18 वर्ष के युवाओं को मत अधिकार एवं पंचायती राज में भी शामिल किया, जिससे सही चुनाव किया जा सके और युवाओं को अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव गांधी ने देश को एक समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में 21वीं सदी की ओर ले जाने का नारा देकर जनता में एक नई आस जगाई थी। देश के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed