फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rajendra first in 100m relay race, Suresh Nadda first in 400m

Bilaspur News: 100 मीटर रिले दौड़ में राजेंद्र, 400 में सुरेश नड्डा प्रथम

Sat, 22 Nov 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 22 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rajendra first in 100m relay race, Suresh Nadda first in 400m
जल तरंग महोत्सव में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी। संवाद
200 मीटर मास्टर्स एथलेटिक्स में सुशील पुंडीर विजेता
विज्ञापन

जल तरंग जोश महोत्सव में वृद्धजनों के लिए आयोजित हुई दौड़ प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जल तरंग जोश महोत्सव में शनिवार को वृद्धजनों के लिए रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से दौड प्रतियोगिता का हुई। इसमें 100 और 400 मीटर रिले, 100 मीटर और 200 मीटर मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई।

रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव अमित कुमार ने बताया कि 100 मीटर रिले में राजेंद्र शर्मा ने पहला, सुशील पुंडीर ने दूसरा और प्रकाश चंद मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 400 मीटर रिले दौड़ में सुरेश नड्डा पहले, रणजीत सिंह दूसरे और सुशील पुंडीर तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चुन्नी लाल लखनपाल ने पहला, सुरेंद्र कुमार ने दूसरा और राजेंद्र शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सुशील पुंडीर ने पहला, सुरेश नड्डा ने दूसरा और प्रकाश चंद मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व इन सभी प्रतिभागियों ने 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप चेन्नई में भी भाग लिया था। उन्होंने बताया कि चुनी लाल लखनपाल की आयु 78 वर्ष, सुरेंद्र कुमार की आयु 61 वर्ष, सुरेश नड्डा की आयु 70 वर्ष और रणजीत सिहं की आयु 61 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed