फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rajasthan Police took away four youths from Bilaspur on charges of vehicle theft

बिलासपुर से वाहन चोरी के आरोप में चार युवकों को उठा ले गई राजस्थान पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Police took away four youths from Bilaspur on charges of vehicle theft
बिलासपुर (रामपुर)। राजस्थान पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में नगर के दो मोहल्लों में छापामार कर संदिग्ध चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस चारों युवकों को राजस्थान ले गई।
विज्ञापन

राजस्थान प्रांत के जिला करोली के थाना सपोटा के प्रभारी निरीक्षक बनवारी लाल के नेतृत्व में पुलिस की पांच सदस्यीय टीम सोमवार की रात कोतवाली पहुंची। टीम प्रभारी ने स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तेजवीर सिंह से मुलाकात की। टीम ने उन्हें बताया कि थाना क्षेत्र से एक बोलेरो चोरी हुई है, जिसका मुकदमा उनके यहां दर्ज है। तफ्तीश के दौरान प्रकाश में आया है कि वाहन चोरी से जुड़े चार युवकों की लोकेशन नगर के मोहल्ला कायस्थान व मोहल्ला शीरीमियां में रहने की मिली है।
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस की सहयोग से मोहल्ला शीरीमियां में छापा मारा। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। इसी तरह मोहल्ला कायस्थान निवासी चौथे युवक को भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने चारों युवकों से कोतवाली में वाहन चोरी के संबंध में पूछताछ की। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे पुलिस चारों आरोपियों को लेकर राजस्थान रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed