फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rain,storm

रविवार रात तूफान ने तबाह की जिला में आम की फसल

Mon, 29 Jun 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rain,storm
शाहतलाई से कोड़रा जाने वाली सड़क पर बांस का झुंड गिरने से बाधित हुई सड़क - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई(बिलासपुर)। रविवार की देर रात में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इसमें कई बागवानों की आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। शाहतलाई, लठयानी जैसे कई क्षेत्रों में
विज्ञापन

पेड़ के टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गई। जिससे लोगों को आवागमन में भी भारी दिक्कतों का सामाना करना पड़ा। सुबह में स्थानीय लोगों ने मार्ग से टहनियों का हटवाया। तब मार्ग पूरी तरह से बहाल हो सका।
विज्ञापन

बिलासपुर कृषि प्रधान जिला है। जिस में 32 हेक्टयर भूमि पर 65 हजार किसान परिवार खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। वहीं 81 सौ हेक्टयर पर बागवानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बागवान बलदेव कुमार, मस्तराम,चंद्र कुमार,योगराज, प्रेम चंद, प्रकाश चंद, सोमदत, विनोद कुमार, सुशील शर्मा, राजकुमार, हेमराज का कहना है कि इस बार जिले में आम का फ सली वर्ष होने से बागवानों को अपनी आर्थिकी में सुधार होने की उम्मीद थी। लेकिन रविवार रात को आए भारी तूफान ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कहा कि इससे से आम की सारी फसल खराब हो गई। आम के पेड़ों पर अब एक चौथाई फसल ही रह गई है। बागवानों ने सरकार से किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तूफान से शाहतलाई-लठयानी सड़क पर डोहक गांव के पास एक बांस का पूरा बूटा सड़क पर गिर गया। जिस से सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। वहीं सोमवार सुबह लोक निर्माण विभाग ने मौके पर पहुंच कर बांस के बूटे को हटाया और सड़क को आवाजाही के लिए बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed