{"_id":"69bd469318544fd1790871eb","slug":"rain-slows-down-business-yet-hopes-rise-for-navratri-business-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-156341-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बारिश ने धीमी की रफ्तार, फिर भी नवरात्र में कारोबार की बढ़ीं उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बारिश ने धीमी की रफ्तार, फिर भी नवरात्र में कारोबार की बढ़ीं उम्मीदें
Fri, 20 Mar 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
मोहन लाल
श्री नयना देवी जी में दो दिन बारिश से कम हुआ कारोबार
मौसम खुलने पर बढ़ेगा कारोबार, दुकानदारों को उम्मीदें
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में चैत्र नवरात्रों की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे स्थानीय कारोबारियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। हालांकि, नवरात्र के पहले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने रफ्तार थोड़ी धीमी कर दी है, जिससे कारोबार पर भी असर देखने को मिला है।
मंदिर परिसर और आसपास के बाजारों में प्रसाद, फूल-माला, पूजा सामग्री, खिलौने और खाने-पीने के स्टॉल सज चुके हैं। लेकिन बारिश के चलते अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंच पाई, जिससे दुकानदारों को शुरुआती दिनों में कम बिक्री से संतोष करना पड़ा। फिर भी व्यापारियों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे मौसम साफ होगा, श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी आएगी और कारोबार भी पटरी पर लौटेगा। प्रशासन द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार भी जल्द ही मौसम साफ होने की उम्मीद है, जिससे व्यापारियों की चिंता कुछ कम हुई है। कुल मिलाकर नवरात्र के शुरुआती दो दिन भले ही बारिश की वजह से धीमे रहे हों, लेकिन स्थानीय कारोबारियों को आने वाले दिनों से काफी उम्मीदें हैं। अगर मौसम ने साथ दिया, तो यह नवरात्र सीजन एक बार फिर क्षेत्र के छोटे-बड़े व्यापारियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
इनसेट
स्थानीय दुकानदार तेजु पाल ने बताया कि नवरात्र उनके लिए साल का सबसे बड़ा सीजन होता है। पहले दो दिन बारिश के कारण भीड़ कम रही, जिससे बिक्री प्रभावित हुई है, लेकिन हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन
इनसेट
शैलेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम की मार के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई है। श्रद्धालु आ तो रहे हैं, लेकिन संख्या कम है। जैसे ही मौसम साफ होगा, भीड़ बढ़ेगी और हमारा काम भी तेज होगा।
इनसेट
दुकानदार मोहन लाल ने उम्मीद जताई कि अगले कुछ दिनों में कारोबार में तेजी आएगी। कहा कि नवरात्र का समय हमेशा हमारे लिए खास होता है। इस बार बारिश ने शुरुआत को थोड़ा प्रभावित किया है, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में अच्छी कमाई होगी।