{"_id":"67bf16433eb809d3d80dd090","slug":"rain-gave-life-to-72-drinking-water-schemes-of-jhanduta-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132800-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बारिश ने झंडूता की 72 पेयजल योजनाओं को दी संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बारिश ने झंडूता की 72 पेयजल योजनाओं को दी संजीवनी
Wed, 26 Feb 2025 06:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 26 Feb 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
-बीते दिनों बारिश न होने से घट गया था खड्डों का जलस्तर
-जलस्तर कम होने के कारण विभाग की बढ़ गई थी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। जल शक्ति विभाग डिवीजन झंडूता द्वारा लाखों लोगों को सीर खड्ड के माध्यम से पेयजल आपूर्ति दी जाती है। विभाग क्षेत्र के हर कोने में बेहतर पेयजल सुविधा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। हालांकि, इस बार बारिश कम होने के कारण सीर खड्ड का जलस्तर काफी घट गया था, जिससे विभाग की चिंताएं बढ़ गई थीं। मगर बारिश होने से झंडूता की 72 पेयजल योजनाओं को संजीवनी देने का काम किया है।
बीते दिनों हुई बारिश के चलते जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे विभाग को राहत मिली है। झंडूता डिवीजन की लगभग 72 पेयजल योजनाओं के जरिए पूरे विधानसभा क्षेत्र को पानी की आपूर्ति की जाती है। इनमें से अधिकतर योजनाएं सीर, शुक्र और सरहाली खड्डों पर निर्भर हैं, जहां से सुबह और शाम पानी की सप्लाई की जाती है। कुछ योजनाएं जल स्रोतों के पानी से भी संचालित हो रही हैं। विभागीय अधिकारियों ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लोगों से पानी का सही उपयोग करने और इसे व्यर्थ न गंवाने की अपील की है। जल शक्ति विभाग डिवीजन झंडूता के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार वैद्य ने बताया कि बारिश कम होने के कारण जलस्तर घटा था, लेकिन अब इसमें सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है कि क्षेत्र के हर कोने तक नियमित रूप से पानी पहुंच सके। साथ ही, उन्होंने लोगों से जल संरक्षण में सहयोग देने की भी अपील की है।