फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Railway line work progressing slowly; DC issues directives to accelerate construction

Bilaspur News: रेलवे लाइन का काम धीमा, डीसी ने निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

Sat, 17 Oct 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Railway line work progressing slowly; DC issues directives to accelerate construction
जकातखाना में रेलवे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त व मौजूद अन्य अधिकारी। स्रोत:
भराड़ी टनल नंबर-16 के समीप चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

जकातखाना से बिलासपुर तक टनल और पुलों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन परियोजना के निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों और निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों को परियोजना के कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर करना होगा। उन्होंने रेलवे टनल के निर्माण के कारण बंद पड़ी फोरलेन से जबली को जोड़ने वाली सड़क को भी जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त राहुल कुमार ने शुक्रवार को एसडीएम सदर राजकुमार, रेल विकास निगम लिमिटेड और निर्माण कार्य में जुटी रेलवे कंपनी के अधिकारियों के साथ भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन परियोजना के तहत भराड़ी टनल नंबर-16 के समीप चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन टनल, पुलों और अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जगतखाना से बिलासपुर तक रेलवे टनल, पुलों और अन्य निर्माण कार्यों की गति अपेक्षाकृत धीमी है। ऐसे में संबंधित अधिकारी निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं, ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा में पूरी हो सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि रेलवे परियोजना के निर्माण के साथ भूमि अधिग्रहण और स्थानीय लोगों से जुड़े मामलों का निपटारा भी समयबद्ध तरीके से किया जाना जरूरी है। निर्माण कार्यों के कारण प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सड़क, रास्तों और पानी की व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित अधिकारी इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रेलवे अधिकारियों, प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के चलते स्थानीय लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिन क्षेत्रों में निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां लोगों की जायज मांगों और समस्याओं का समय रहते निपटारा किया जाए, ताकि विकास कार्यों के साथ आम जनता की सुविधाएं भी प्रभावित न हों।

टनल निर्माण से बंद सड़क जल्द खुलेगी

रेलवे टनल के निर्माण के कारण फोरलेन से जबली को जोड़ने वाली सड़क बंद होने का मामला भी निरीक्षण के दौरान उठा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इस सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में सड़क को दोबारा यातायात के लिए खोलने की दिशा में प्राथमिकता से कार्य किया जाए।


भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले भी निपटाएं

उपायुक्त ने रेलवे अधिकारियों और एसडीएम को भूमि अधिग्रहण से संबंधित लंबित मामलों को स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और लोगों की समस्याओं का उचित समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा कार्यों की प्रगति पर नजर रखने को कहा, ताकि परियोजना को गति देने के साथ स्थानीय स्तर पर आ रही बाधाओं को भी समय रहते दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed