फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rahul of Hatwad and Gungun of Bilaspur won gold medals in high jump.

Bilaspur News: ऊंची कूद में हटवाड़ के राहुल, बिलासपुर की गुनगुन ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 24 Oct 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rahul of Hatwad and Gungun of Bilaspur won gold medals in high jump.
बिलासपुर स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में दौड़ में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत: ज
800 मीटर दौड़ में जेजवी स्कूल के राम, बिलासपुर की सविता ने पाया स्वर्ण
विज्ञापन

बिलासपुर पाठशाला में चल रही एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन की गतिविधियां

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में चल रही अंडर-19 छात्र और छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन ऊंची कूद, 400 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता कराई गई। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 18 स्कूलों से 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

मीडिया प्रभारी विनय कुमार शुक्ला ने बताया कि छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ और 200 मीटर दौड़ में बाल पाठशाला बिलासपुर के मानिक ने स्वर्ण, इसी स्कूल के प्रखर ने रजत व टोबा स्कूल के युवान जोशी ने कांस्य पदक जीता। 400 मीटर दौड़ में बाल पाठशाला बिलासपुर के इंदूप्रीत ने स्वर्ण, धार टटोह स्कूल के कार्तिक ने रजत और जेजवी स्कूल के हर्षित राणा ने कांस्य पदक जीता। 800 मीटर दौड़ में जेजवी स्कूल के राम कुमार ने स्वर्ण, कल्लर स्कूल के सागर ने रजत और बाल पाठशाला बिलासपुर के अजय कुमार ने कांस्य पदक जीता। 3000 मीटर दौड़ में बाल पाठशाला बिलासपुर के शिवांश ने स्वर्ण, जेजवी स्कूल के विवेक ने रजत और इसी स्कूल के राम कुमार ने कांस्य पदक जीता। ट्रिपल जंप में हटवाड़ स्कूल के नवजोत ने स्वर्ण, मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के सूर्या ने रजत और झंडूता स्कूल के रोहित ने कांस्य पदक जीता। ऊंची कूद में हटवाड़ स्कूल के राहुल ने स्वर्ण, निहारखंड वासला स्कूल के संजीव ने रजत और कोट स्कूल के सौरभ व झंडूता स्कूल के साहिब खान ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कन्या पाठशाला बिलासपुर की मुस्कान ने स्वर्ण, इसी स्कूल की मानसी ने रजत और हटवाड़ स्कूल की अक्षरा वर्मा ने कांस्य पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में कन्या पाठशाला बिलासपुर की गुनगुन ने स्वर्ण, इसी स्कूल की आरुषि ने रजत और हटवाड़ स्कूल की अक्षरा ने कांस्य पदक जीता। 800 मीटर दौड़ में कन्या पाठशाला बिलासपुर की सविता ने स्वर्ण, इसी स्कूल की आरुषि ने रजत और जेजवी स्कूल की वनिता ने कांस्य पदक जीता। 3000 मीटर दौड़ में कन्या पाठशाला बिलासपुर की वंशिका ने स्वर्ण, इसी स्कूल की राधिका ने रजत और मोरसिंघी स्कूल की पायल ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। ऊंची कूद में कन्या पाठशाला बिलासपुर की गुनगुन ने स्वर्ण, मोरसिंघी स्कूल की आरुषि ने रजत और इसी स्कूल की दीया ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed