फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ragging Prohibition Team should go to the spot and investigate the incident

राजकीय बहुतकनिकी संस्थान बिलासपुर (कलोल) में रैगिंग कमेटी की बैठक आयोजित

Thu, 07 Oct 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ragging Prohibition Team should go to the spot and investigate the incident
राजकीय बहुतनिकी संस्थान कलोल में वीरवार को आयोजित एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक के दौरान उपस्थित सद? - फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। परमवीर चक्र विजेता नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बिलासपुर (कलोल) में वीरवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक की गई। बैठक परमवीर चक्र नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकतीकी संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इस बैठक के दौरान क्षेत्रीय पुलिस विभाग के सदस्य, कॉलेज के एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्य, छात्र प्रतिनिधि एवं अभिभावक उपस्थित रहे। इस अवसर पर एंटी रैगिंग प्रस्तुति के दौरान राघवन कमेटी, आईसीटी रेगुलेशन एवं हिमाचल प्रदेश शैक्षणिक संस्था (एंटी रैगिंग) अधिनियम 2009 के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के रै
विज्ञापन
ि गंग रोकने के संकल्प को ध्यान में रखते हुए छात्र अथवा छात्राओं की ओर से मौखिक शब्दों अथवा लिखित कार्य के जरिये नए अथवा अन्य छात्र का उत्पीड़न, दुर्व्यवहार, छात्र को उत्पात अथवा अनुशासनहीनता की गतिविधियों में संलिप्त करना है। उधर प्रधानाचार्य इंजीनियर दिनेश शर्मा ने बताया कि रैगिंग निषेध दल का यह दायित्व होगा कि वह संस्थाध्यक्ष अथवा अन्य किसी संकाय सदस्य, किसी कर्मचारी, किसी छात्र या अभिभावक की ओर से सूचित की गई रैगिंग की घटना की जांच घटना स्थल पर जाकर करे । जांच की रिपोर्ट संस्तुति सहित रैगिंग निषेध समिति को विनियम 9.1 उपखंड के अनुसार कार्रवाई के लिए सौंपे। रैगिंग निषेध दल इस प्रकार की जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी विधि से करे तथा सामान्य न्याय का पालन किया जाए। इस बैठक के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed