फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   radha swami hospital as soon start

राधा स्वामी चेरिटेबल अस्पताल भोटा में शुरू की जाए आमजन के लिए ओपीडी

Sun, 03 May 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
radha swami hospital as soon start
घुमारवीं(बिलासपुर)। राधा स्वामी चेरिटेबल अस्पताल भोटा जिसको वैश्विक महामारी कोरोना के चलते कोविड-19 सेंटर बना दिया गया है। जिसके कारण वहां पर आम मरीजों के लिए सुविधाएं बंद है। जिसके चलते बहुत सी पंचायतें प्रभावित हुई है। जिला परिषद उपाध्यक्ष अमीचंद सोनी ने सरकार से आग्रह किया कि इस अस्पताल में शीघ्र ओपीडी शुरू की जाए।
विज्ञापन

सोनी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते अस्पताल को कोविड-19 सेंटर बना दिया गया है। वहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों को भी रखा गया था। जिसके चलते वहां पर आम मरीजों का आना जाना बिल्कुल प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब वहां जब कोई इस तरह का संक्रमित मरीज नहीं है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष जिला परिषद अमी चंद सोनी ने आमजन के पक्ष में सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि अब इस अस्पताल में ओपीडी को शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि इस अस्पताल में बहुत से गरीबी रेखा से जुड़े हुए लोगों के स्वास्थ्य कार्ड बने है और उन्हें उचित मूल्य पर यहां से दवाइयां उपलब्ध हो जाती है। जिससे उन्हें काफ ी लाभ पहुंचता है। उन्होंने प्रशासन से अस्पताल में दोबारा से आम जनता के लिए ओपीडी खोलने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed