{"_id":"6999a580f0ebae646d014f01","slug":"radha-krishna-school-students-shine-in-the-sub-junior-wushu-championship-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-154466-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप में राधा कृष्णा स्कूल के बच्चे चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप में राधा कृष्णा स्कूल के बच्चे चमके
Sat, 21 Feb 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
राधा कृष्णा स्कूल में सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानि
प्रतियोगिता में छात्रों ने जीते 25 स्वर्ण, 11 रजत और तीन कांस्य पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 19वीं सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा में किया गया। इस प्रतियोगिता में राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं के छात्रों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में स्कूल से 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया। छात्रों ने प्रतियोगिता में 25 स्वर्ण, 11 रजत और तीन कांस्य पदक जीते। लड़कों के अंडर-12 वर्ग में दिव्यांश ठाकुर, सूर्यांश ठाकुर, आर्यन ठाकुर, अंश ठाकुर, अंशुल, अगम्य ठाकुर, पवन चौहान, रियांश ठाकुर, अर्णव ठाकुर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। लड़कियों के अंडर-12 भार वर्ग में प्रियांशी शर्मा, तनीषा ठाकुर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, लड़कों के अंडर-14 भार वर्ग में आरव ठाकुर, समर ठाकुर, आदित्य ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। विद्यालय के 25 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एक्सीलेंसी वुशु स्पोर्ट्स सेंटर कांसा चौक मंडी में होगी। स्कूल पहुंचने पर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने इस उपलब्धि पर बच्चों और कोच राजेश कुमार को बधाई दी।