फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Questions raised over electricity usage by street vendors in Ghumarwin.

Bilaspur News: घुमारवीं में रेहड़ी-फड़ियों में बिजली इस्तेमाल पर उठे सवाल

Fri, 24 Jul 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Questions raised over electricity usage by street vendors in Ghumarwin.
बिजली बोर्ड शहर में आज चलाएगा विशेष जांच अभियान
विज्ञापन

देर रात तक एलईडी, फ्रीजर और पंखों के संचालन पर लोगों ने जताई आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं क्षेत्र में देर रात तक बिजली की रोशनी में संचालित हो रही रेहड़ी-फड़ियों पर बिजली के उपयोग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शहर के गांधी चौक, मुख्य बाजार, प्रमुख सड़कों और अन्य व्यस्त स्थानों पर कई रेहड़ियों पर एलईडी लाइटें, फ्रीजर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरण चलते दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड, नगर परिषद और प्रशासन से संयुक्त जांच की मांग की है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई रेहड़ी संचालकों के पास बिजली का कोई वैध कनेक्शन नहीं है, इसके बावजूद वे खुलेआम बिजली का उपयोग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कुछ मामलों में आसपास की दुकानों से अवैध रूप से तार जोड़कर रेहड़ियों तक बिजली पहुंचाई जा रही है। यदि ऐसा हो रहा है तो यह बिजली अधिनियम और विद्युत नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। शाम ढलते ही शहर में कई रेहड़ियां रोशनी से जगमगा उठती हैं और देर रात तक कारोबार चलता है। इन रेहड़ियों पर लगे फ्रीजर, कूलिंग यूनिट और अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण लगातार संचालित रहते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इन तक बिजली किस माध्यम से पहुंच रही है और क्या इसके लिए कोई वैध अनुमति ली गई है। लोगों ने कहा कि इससे पहले भी घुमारवीं में बिजली चोरी का मामला सामने आ चुका है। उस समय एक प्रवासी द्वारा नगर परिषद के सार्वजनिक शौचालय से अवैध रूप से बिजली लेकर अपनी अस्थायी दुकान में उपयोग करने का मामला उजागर हुआ था, जिस पर विभाग ने कार्रवाई भी की थी। लोगों का कहना है कि यदि दोबारा ऐसी गतिविधियां सामने आ रही हैं तो संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। लोगों ने कहा कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान तो होता ही है, साथ ही ओवरलोडिंग, शॉर्ट सर्किट और करंट जैसी दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के साथ भी यह अन्याय है। उन्होंने मांग की है कि शहर में संचालित सभी रेहड़ी-फड़ियों के बिजली स्रोत की जांच कर अवैध कनेक्शन मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कोट
मामला अभी हमारे संज्ञान में आया है। आज ही पूरे शहर में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। सभी रेहड़ी-फड़ी संचालकों और ऐसे अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी, जो बिना वैध बिजली कनेक्शन के बिजली का उपयोग कर रहे हैं। जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण चंदेल, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed