फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Questions raised on the functioning of Ladhyani Indane Gas Agency

Bilaspur News: लढयाणी इंडेन गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Sat, 11 Oct 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the functioning of Ladhyani Indane Gas Agency
उपभोक्ता बोले-न सिलिंडर मिल रहा, न फोन उठाते एजेंसी संचालक
विज्ञापन

लढयाणी से घुमारवीं गैस एजेंसी में कनेक्शन ट्रांसफर करने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। लढयाणी इंडेन गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर उपभोक्ता हितों की अनदेखी और मनमानी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतें करने के बावजूद विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।
ललवाण गांव निवासी मदन लाल बजाज ने बताया कि वह पिछले दस दिनों से गैस सिलिंडर की मांग कर रहे हैं, लेकिन बार-बार आश्वासन के बाद भी अब तक डिलीवरी नहीं हुई। कहा कि एजेंसी संचालक सिलिंडर भेज दिया जाएगा का वादा करते हैं, पर हकीकत में कई दिन गुजर जाते हैं और गैस नहीं पहुंचती। बताया कि जब उन्होंने एजेंसी में फोन कर स्थिति जाननी चाही, तो संचालक ने ठीक से बात नहीं की। अब तो फोन उठाना भी बंद कर दिया है। कहा कि अगर एजेंसी उपभोक्ताओं की बात ही न सुने, तो शिकायत कहां करें। बताया कि गुरुवार को उन्होंने एजेंसी की गाड़ी को दधोल क्षेत्र में देखा और आग्रह किया कि उनके गांव में भी सिलिंडर भेज दिया जाए, क्योंकि घर में गैस न होने से खाना बनाना मुश्किल हो गया है। गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने शुक्रवार तक सिलिंडर भेजने का वादा किया, लेकिन पूरा दिन बीत जाने के बाद भी सिलिंडर नहीं आया। शिकायतकर्ता ने कहा कि बताया कि उन्होंने सिलिंडर आने की उम्मीद में एक मजदूर को 100 रुपये देकर बुलाया था, ताकि सिलिंडर रखवाया जा सके, क्योंकि वे और उनकी पत्नी दोनों बीमार हैं। मगर सिलिंडर न आने पर उन्हें मजदूर को वापस भेजना पड़ा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ी हो। एजेंसी संचालक का व्यवहार पहले भी उपभोक्ताओं के प्रति कठोर और असहयोगी रहा है। मदन लाल ने विभाग से मांग की है कि उनका कनेक्शन लढयाणी एजेंसी से हटाकर घुमारवीं गैस एजेंसी में ट्रांसफर किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया था कि एजेंसी संचालक उनकी इच्छा के बावजूद गैस कनेक्शन ट्रांसफर नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया जाएगा। बताया कि यदि कोई उपभोक्ता अपना कनेक्शन किसी दूसरी एजेंसी में ट्रांसफर करना चाहता है, तो उसे सुविधा दी जाएगी।
सौरभ, फील्ड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed