फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   quarrel with lady officer

फर्जी हाजिरी लगाने से रोका तो महिला महिला अधिकारी से की हाथापाई

Sat, 19 Feb 2022 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
quarrel with lady officer
बिलासपुर। रिफ्रेशमेंट रजिस्टर पर फर्जी हाजिरियां लगाने से रोकने पर शिक्षा विभाग की एक महिला अधिकारी के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया है। महिला अधिकारी की अंगुलियों में चोटें आई हैं। महिला अधिकारी को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रिफ्रेशमेंट रजिस्टर पर फर्जी हाजिरियां लगाने से रोकने पर हाथापाई करने का आरोप स्टाफ के ही एक सदस्य पर लगा है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में सहायक लेखाकार के पद पर तैनात एक महिला अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को वह ट्रेनिंग के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुुखाला गई थीं। हाजिरी और रिफ्रेशमेंट का एक रजिस्टर बना है। हाजिरी के हिसाब से डाइट बिल बनता है। डाइट जुखाला के डीपीओ ने उन्हें वह रजिस्टर पेश करने को कहा। जब रजिस्टर लाने गईं तो देखा कि स्टाफ का एक सदस्य अन्य सदस्यों से फर्जी हाजिरियां लगवा रहा है। जब इसका विरोध किया तो उसने रजिस्टर को छीन लिया। झूठा साबित करने के लिए अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इसका जब विरोध किया तो उसने उसे रोका और हाथ झटक दिया। इससे दाहिने हाथ की अंगुलियों में चोटें आई हैं। इसके बाद उपचार के लिए मार्कंड अस्पताल गईं, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed