फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Punjab cm Bhagwant Mann along with his wife paid obeisance to Mata Shri Naina Devi

Himachal: भगवंत मान बोले- पंजाब और हिमाचल भाई-भाई, सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहेंगे

Fri, 04 Apr 2025 09:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Apr 2025 09:53 PM IST
सार

 भगवंत मान ने कहा कि वह एक कलाकार के रूप में हिमाचल के विभिन्न स्थानों बिलासपुर, कुल्लू, मनाली और शिमला में अपनी प्रस्तुतियां देते रहे हैं। उनका हिमाचल से विशेष लगाव है और यहां के लोगों से उनका अच्छा संबंध है।

विज्ञापन
Punjab cm Bhagwant Mann along with his wife paid obeisance to Mata Shri Naina Devi
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नयना देवी मंदिर में टेका माथा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल और पंजाब के संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे हैं और आगे भी रहेंगे। चाहे कोई भी विवाद हो, दोनों राज्य भाई-भाई की तरह रहेंगे। हिमाचल के साथ हमारा पानी का या किसी भी किस्म का कोई झगड़ा नहीं है। हम मिलजुल कर रहते हैं। गुरुद्वारा साहिब और मंदिरों में जाकर यही कामना करता हूं कि यह भाईचारा ऐसे ही बना रहे। शुक्रवार को श्री नयना देवी जी शक्तिपीठ में धर्मपत्नी के साथ माथा टेकने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूजा की। उसके बाद उन्होंने हवन कुंड में आहुति डाली। पुजारियों ने स्मृति चिह्न और माता की चुनरी देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

 



 

दर्शनाें के बाद सीएम पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने हाल ही में हिमाचल और पंजाब के बीच विवाद के सवाल पर कहा कि पंजाब में हिमाचल की एक-दो बसों में तोड़फोड़ हुई थी। लेकिन बाद में हिमाचल के सीएम से बात करने के बाद मामला सुलझ गया था। हिमाचल के लोग पंजाब में पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी मेरी है। कहा कि वह एक कलाकार के रूप में हिमाचल के विभिन्न स्थानों बिलासपुर, कुल्लू, मनाली और शिमला में प्रस्तुतियां दे चुके हैं। उनका हिमाचल से विशेष लगाव है और यहां के लोगों से उनके अच्छे संबंध है। श्री नयना देवी और श्री आनंदपुर साहिब को जोड़ने वाले रोपवे प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों को फिर से बुलाया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। जल्द ही आनंदपुर साहिब रोपवे को दोनों राज्य मिलकर पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि पंजाब में नशे की सप्लाई लेन को रोकना कोई बड़ी बात नहीं थी। सप्लाई बंद होने के बाद जो युवा नशे के आदी हो चुके हैं, वह इसके लिए तड़पेंगे तो उन्हें कहां लेकर जाएंगे। उसके लिए हमने सबसे पहले रीहैब सेंटर, ओट क्लीनिक अपडेट किए। चार माह की दवाइयां वहां रखीं। स्पॉट किया कि कहां-कहां नशा बिकता है। उसके बाद जिन पुलिस वालों पर संदेह था कि वे नशे के कारोबार में संलिप्त हैं उनके तबादले किए। उसके बाद नशा माफिया पर कार्रवाई की। बोले, इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। कार्रवाई के बाद हजारों किलो चिट्टा पकड़ा गया। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हुई। खुशी की बात है कि इसके बाद ओवरडोज से मौत की कोई खबर नहीं आई है। बोले, हिमाचल व पंजाब के युवा फौज में जाने के लिए जाने जाते थे। लेकिन आज फौज के लिए यहां युवा नहीं मिलते हैं। इसके लिए दोनों राज्यों को मिलकर काम करना होगा। कहा कि उन्होंने माता रानी से सबके कल्याण की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed