फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Public should remain rest assured, police always ready for security: ASP

जनता रहे निश्चिंत, सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर : एएसपी

Tue, 23 Jul 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Public should remain rest assured, police always ready for security: ASP
-बोले- घटनाओं के सभी आरोपी सलाखों के पीछे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बिलासपुर शिव चौधरी ने कहा कि जिले में जनता निश्चिंत रहे। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। बिलासपुर में जो भी घटनाएं हुई हैं उनमेंं शामिल सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में एएसपी ने कहा कि पिछले करीब दो माह में पांच बड़ी वारदात सामने आई हैं। इस कारण जिले में माहौल भी बदला है। हालांकि पुलिस ने अपना कार्य पूरी तत्परता के साथ किया और इन वारदातों में जो भी आरोपी शामिल रहे उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया। कहा कि आरोपी चाहे किसी भी पृष्ठभूमि का था, उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि लगातार पुलिस की टीमें पूरे जिले में रात के समय गश्त कर रही हैं। जो भी लोग आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि देखने में आ रहा है कि 20 से 25 साल के युवा आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं के माता-पिता से आग्रह किया कि अपने बच्चों पर नजर रखें, ताकि वह गलत रास्ते पर न जाएं। बच्चों के लिए समय निकालें और उनकी समस्याओं का समाधान करें, ताकि वह अपने आपको अकेला महसूस न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed