फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   protest tcp act in bilaspur

स्वतंत्रता दिवस पर उठाए काले झंडे

Sun, 16 Aug 2015 05:57 PM IST
घुमारवीं (बिलासपुर)
घुमारवीं (बिलासपुर) Updated Sun, 16 Aug 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
protest tcp act in bilaspur

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर ओर जश्र का माहौल रहा। लेकिन, घुमारवीं में टीसीपी एक्ट के विरोध में ग्रामीण किसान एवं जन संघर्ष समिति ने काले झंडे उठाकर विरोध प्रदर्शन किया। घुमारवीं की 14 पंचायतों के 62 गांवों में टीसीपी एक्ट को रद्द करने की मांग पर किसान सड़कों पर उतरे और जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने मोमबत्तियां और लालटेन जलाकर घुमारवीं के शिव मंदिर से गांधी चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। किसानों का धरना-प्रदर्शन एसडीएम कार्यालय के बाहर दिन भर चलता रहा। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। संघर्ष समिति के महासचिव व प्रवक्ता बृजलाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर, बीडी शर्मा रणवीर सेन आदि ने कहा कि विधानसभा मानसून सत्र में 14 पंचायतों और 62 गांवों को बाहर किए जाने कि अधिसूचना को रदद् की जाए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। समिति ने आगामी रणनीति बनाने के लिए 13 सितंबर को बैठक रखी गई है। संघर्ष समिति ने घुमारवीं के एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राज्यपाल आचार्य देवव्रत को ज्ञापन भी भेजे हैं। वहीं, समिति ने विधायक और सीपीएस राजेश धर्माणी को ज्ञापन भी दिया। रैली में संघर्ष समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर, संत राम कौंडल, सलाहकार लेख राम, सुंदर राम, प्रेम चंद, आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव सीताराम, संघर्ष समिति के सहसचिव हेमराज शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष चंद ठाकुर, श्याम सिंह, प्रेम सिंह चंदेल, कौशल्या देवी, दीनानाथ, मीरा देवी, रोशनी देवी, चंपा देवी और सुंदरी देवी ने भाग लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed