फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   protest of labour in bilaspur aera

ग्रामीणों ने मजदूरों के बजाय जेसीबी से कार्य कराने का आरोप लगाकर किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
protest of labour in bilaspur aera
बिलासपुर। ग्राम पंचायत गंगापुर बहांपुर के ग्रामीणों ने मजदूरों के बजाय मनरेगा का कार्य जेसीबी द्वारा कराए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में पहुंचे खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को समझा कर शांत किया। हंगामा करने वालों ने विकास कार्यों में घपलेबाजी का भी आरोप लगाए। वीडीओ ने कहा जेसीबी मनरेगा का कार्य नहीं कर रही है, बल्कि जल निकासी के लिए लगाई गई है। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम पंचायत गंगापुर बहापुर में ग्राम पंचायत द्वारा जेसीबी के जरिए पानी की निकासी कराए जाने का कार्य ग्राम प्रधान जीनत जहां व ग्राम पंचायत अधिकारी खलील अहमद द्वारा कराया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने मनरेगा का कार्य मजदूरों के बजाय जेसीबी से कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मनरेगा के कार्य में मजदूरों से काम लिया जाए न की जेसीबी मशीन से। गांव की एक महिला ने मामले की सूचना खंड विकास अधिकारी को फोन पर दी। सूचना पाकर खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी खलील अहमद से मामले की जानकारी ली तो ग्राम पंचायत अधिकारी ने उन्हें ग्रामीणों की बात बताई। खंड विकास अधिकारी ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत करते हुए कहा कि उन्होंने ही जेसीबी गांव में बारिश के पानी की निकासी के लिए भेजी है न कि मनरेगा का कार्य कराने को। उन्होंने कहा कि मनरेगा का कार्य मजदूरों के द्वारा ही कराया जाता है और कराया जाएगा, लेकिन बारिश के पानी की निकासी के लिए उन्होंने जेसीबी भेजी तथा घूरे भी हटवा कर पानी की निकासी करवाई जा रही है। ग्रामीणों ने वीडीओ से गांव में विकास कार्य बिना गुणवत्ता के होने की शिकायत की। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि वह मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। इसके बाद ग्रामीण शांत होकर अपने घरों को चले गए। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों में गलतफहमी पैदा हो गई थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की गलतफहमी समाप्त कर दी है तथा बारिश के पानी की निकासी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed