{"_id":"6111737a8ebc3ef3932c1946","slug":"protest-continues-for-the-fourth-day-in-protest-against-the-liquor-contract-bilaspur-news-sml379825025","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेके के विरोध में चौथे दिन धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेके के विरोध में चौथे दिन धरना जारी
विज्ञापन
संगास्वी में शराब के ठेके के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान अधिकारी से बात करते ग्रामीण?
- फोटो : BILASPUR
झंडूता (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बलोह के गांव संगास्वी 2 में शराब ठेके का विरोध सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे। पिछले चार दिन से स्थानीय महिलाएं शराब के ठेके का विरोध कर रही हैं। लेकिन इनकी सुध किसी ने नहीं ली जा रही है। सोमवार को आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पंचायत प्रधान संगीता देवी सहित अन्य लोगों से बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने पंचायत को शराब के ठेके के विरोध में एक प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। इसके चलते अब लोगों को उम्मीद जगी है कि यहां पर शराब का ठेका बंद हो जाएगा। जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में ग्राम पंचायत बलोह में शराब का ठेका खोला गया है। स्थानीय लोगों के विरोध के चलते यहां शराब का ठेका खोल दिया। इसके चलते ग्रामीणों ने उग्र रूख अपनाया। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस शराब के ठेके का विरोध भी किया। हालांकि कुछ एक लोग यहां पर शराब का ठेका खोलने के पक्ष में भी हैं। लेकिन पंचायत के अधिकतर लोग शराब के ठेके के विरोध में ही हैं।
महिलाएं पिछले चार दिनों से शराब के ठेके के विरोध में धरने पर हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से जिला प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के बाद ही जिला प्रशासन की ओर से शराब के ठेके को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
बहरहाल अभी तक महिलाओं ने अपना धरना बंद नहीं किया है। पंचायत प्रधान संगीता देवी ने कहा है कि शराब के ठेके का लोग विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। विभागीय अधिकारियों ने पंचायत को प्रक्रिया के तहत प्रस्ताव सौंपने के बारे में कहा है।