फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   protest

करणी सेना ने शिवसेना का फूंका पुतला

Thu, 10 Sep 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
protest
बिलासपुर के चम्पा पार्क के पास संजय राऊत का पुतला फूंकते करणी सेना के पधादिकारी और सदस्य। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला करणी सेना के सैनिकों ने चंपा पार्क के पास प्रदेश संगठन महामंत्री शशि शर्मा के नेतृत्व में कंगना रनौत को प्रताड़ित करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, प्रवक्ता संजय राउत और शिवसेना का पुतला फूंका।
विज्ञापन

करणी सेना के शशि शर्मा ने कहा कि वे पूरी तरह कंगना के साथ हैं। महाराष्ट्र सरकार, बीएमसी तथा शिवसेना के आतंक और गुंडागर्दी का विरोध करते हुए इनके कारनामों का जनता के बीच पर्दाफाश किया जाएगा। करणी सेना ने नारी शक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। देश, प्रदेश और समाज में किसी भी तरह के अन्याय के विरोध में करणी सेना हमेशा खड़ी है। कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने बदले की भावना से बेबुनियाद तौर पर बयानबाजी की है। मनमानी करके कंगना की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी है तथा यह कृत्य देखकर हर हिमाचली का खून खौल रहा है और वह कंगना के पक्ष में खड़ा है।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि करणी सेना हिमाचल ने कंगना के पक्ष में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला तथा उसका पुतला फूंका। करणी सेना ने महाराष्ट्र सरकार और शिव सेना को चेतावनी दी कि आप गलत फहमी में न रहे कि कोई शिव सेना को चुनौती नहीं दे सकता है। उन्होंने कहा कि आज जमाना बदल गया है। अब करणी सेना आपके सामने खड़ी है और आपको अपनी मनमानी नहीं करने देगी। इसका ट्रेलर कल ही मुंबई में देखा। हिमाचल की बेटी या भारत की किसी भी बेटी का अगर आप अपमान करेंगे तो करणी सेना उसको सहन नहीं करेगी। ईंट का जवाब पत्थर से देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हिमाचल करणी सेना के प्यार सिंह चंदेल, सीमा चंदेल, लखविंदर, मुकेश भबूरिया, दिनेश कुमार, चमन मैहता, नोपाल गुप्ता, हरिओम, राजपाल दबड़ा, देवेन्द्र पाल शर्मा, संजीव ढिल्लो, तनुज सोनी, राजेश कुमार, नरेंद्र, शकुंतला देवी, बीना शुक्ला, कौशल्या देवी, कृष्णा चौहान, सलोचना देवी, कौशल्या सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed