फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Protest against drinking water scheme being built on Bilaspur-Solan border continues

Bilaspur News: बिलासपुर-सोलन सीमा पर बन रही पेयजल योजना का विरोध जारी

Thu, 01 Feb 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Protest against drinking water scheme being built on Bilaspur-Solan border continues
- बारिश के बीच भी तंबू गाड़ कर निगरानी कर रहे ग्रामीण
विज्ञापन

- कल रुकवाया था निर्माण कार्य, उपमुख्यमंत्री से भी मिले
- चेताया, काम फिर से शुरू हुआ तो उग्र होगा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर-सोलन सीमा पर स्थित त्रिवेणीघाट में अली खड्ड पर बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना का विरोध जारी है। लोग निर्माण स्थल के पास तंबू गाड़ कर दिन-रात निगरानी कर रहे हैं। वीरवार को सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौके पर डटे रहे। उनका कहना है कि यदि इस योजना का काम फिर से शुरू हुआ तो उन्हें मजबूर होकर उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी अर्की प्रशासन की होगी।

अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति और ग्रामीणों ने वीरवार को मौके पर बैठक भी की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस आंदोलन को कई पंचायतों के सैकड़ों लोगों का सहयोग मिल रहा है। इसलिए धरना स्थल पर और भी तंबू लगाए जाएंगे। साथ ही खाने-पीने का प्रबंध भी किया जाएगा। वहीं, तहसीलदार सदर अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात की और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष राजवीर ने कहा कि सोलन प्रशासन पुलिस के माध्यम से किसानों को दबाकर उनके पानी और जमीन पर किए जा रहे अवैध खनन को नहीं रोका तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। क्रमिक अनशन भी शुरू किया जाएगा। ग्रामीण दो बार पहले भी शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन कर काम को रुकवा चुके हैं, लेकिन बार-बार जनता को धोखा दिया जा रहा। राजनीतिक और कंपनी के दबाव के चलते फिर से काम शुरू किया जा रहा है। आरोप लगाया कि वीरवार को भी दाड़लाघाट से पुलिस जवानों को भेज कर बिलासपुर और नवगांव के ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है जो सहन नहीं किया जाएगा। किसान और संघर्ष समिति के सदस्य अपनी जमीन और पानी की सुरक्षा दिन-रात करते रहेंगे। बता दें कि योजना के निर्माण कार्य को लोगों ने बुधवार को ही रुकवा दिया था। श्री नयनादेवी जी विधानसभा के विधायक रणधीर शर्मा ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है। धरने के दौरान नवगांव से जगत सिंह, कमलेश ठाकुर, सिकरोहा पंचायत प्रधान भूप चंद, घ्याल पंचायत प्रधान शेर सिंह ठाकुर, धूली पंचायत प्रधान ममता धीमान, छकोह पंचायत प्रधान लता चंदेल, नम्होल पंचायत प्रधान जीवन लता, दिग्थली पंचायत प्रधान देशराज, जुखाला पंचायत प्रधान जगदीश ठाकुर, रतन लाल ठाकुर, नंद लाल ठाकुर, राज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
इस मुद्दे को लेकर श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से ऊना में मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जल शक्ति विभाग के अर्की मंडल की ओर से बिलासपुर में पड़ने वाली अली खड्ड में पेयजल योजना को रद्द करने की मांग की गई। साथ ही बताया कि अर्की मंडल की ओर से बनाई जा रही इस योजना में 10 लाख लीटर पानी प्रतिदिन उठाया जाएगा। यदि इस योजना को बनाया जाता है तो श्री नयना देवी जी और सदर विधानसभा में अली खड्ड पर बनी 24 पेयजल और 7 सिंचाई की योजनाएं प्रभावित होंगी। इस योजनाओं से सैकड़ो किसान अपनी जमीनों की सिंचाई कर रहे हैं और कई घराट इसी खड्ड के पानी से चल रहे हैं। उप मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि इस स्कीम को तुरंत बंद किया जाए और अर्की क्षेत्र के लिए कौल डैम से पानी उठाकर एक बड़ी स्कीम बनाई जाए। रणधीर शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस स्कीम पर दोबारा से विचार किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने मुख्य अभियंता को फोन के माध्यम से निर्देश दिए हैं कि जब तक कोई निर्णय नहीं हो जाता तब तक इस स्कीम का काम बंद रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed