फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Proposal sent to PWD for improvement of roads of Shahtalai Bazar

शाहतलाई बाजार की सड़कों के सुधार के लिए लोनिवि को भेजा प्रस्ताव

Thu, 17 Feb 2022 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Proposal sent to PWD for improvement of roads of Shahtalai Bazar
नगर पंचायत तलाई के व्यापार मंडल की बैठक के दौरान उपस्थित सदस्य। - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई के व्यापार मंडल की बैठक व्यापार मंडल के प्रधान राजेश कौशल की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित की गई। जिसमें नगर पंचायत से बाजार की नालियों को 28 फरवरी से पहले साफ करवाने पर विस्तृत चर्चा हुई, ताकि चैत्र माह के मेले शुरू होने से पहले बाजार की साफ-सफाई हो सके।
विज्ञापन

इस बैठक में लोक निर्माण विभाग को शाहतलाई बाजार की सड़कों का शीघ्र सुधार करने को लेकर प्रस्ताव भेजा, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ दुकानदारों का भी धूल से बचाव हो सके। इस के साथ ही व्यापार मंडल ने नगर पंचायत से मांग की है कि बाजार में लगने वाली रेहड़ी फड़ी वालों को एक उचित स्थान दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में आने जाने में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

वहीं तलाई बाजार में दुकानदारों को सामान लोड व अनलोड़िग करने की कोई समय सीमा तय न की जाए। इस बैठक में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बृज लाल, कोषाध्यक्ष सुनील कौशल, सचिव हैप्पी कौशल, सोहन सिंह, बब्बू, राजकुमार, पवन कौशल, मोती लाल, अश्वनी बनियाल, रमन शर्मा, राजेश अत्री, सुरेश कुमार, महासचिव सुरेश कतना सहित तीन दर्जन दुकानदारों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed