फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Procurement of maize produced from natural farming started

Bilaspur News: प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्का की खरीद शुरू

Fri, 25 Oct 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Procurement of maize produced from natural farming started
- पहले दिन 27 किसानों से 51.80 क्विंटल मक्की की हुई खरीद
विज्ञापन

-उपायुक्त ने किया शुभारंभ, बोले,प्राकृतिक खेती की पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में कृषि विभाग, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) ने शुक्रवार को प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्का की खरीद शुरू कर दी। इसका शुभारंभ उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना केवल किसानों के लिए लाभदायक नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. तपेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्का की फसल का समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। विभाग ने किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न उपाय किए हैं, जिससे उन्हें प्राकृतिक खेती के प्रति आकर्षित किया जा सके। किसानों ने मक्की को बेचने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस पहल से न केवल किसानों को अच्छा मूल्य प्राप्त होगा, बल्कि यह उन्हें अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करेगा। डॉ. गुप्ता ने बताया कि विभाग इसका रखरखाव खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के माध्यम से कर रहा है, ताकि मक्की की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके और इसे समय पर बाजार में उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि आज 27 किसानों से 51.80 क्विंटल मक्की की खरीद की गई है, जो इस कार्यक्रम की सफलता का संकेत है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि यह हमारे पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed