फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Priyanka stood first in the speech competition, and Aarushi Thakur stood first in the essay competition.

Bilaspur News: भाषण में प्रियंका और निबंध में आरुषि ठाकुर रहीं प्रथम

Fri, 11 Sep 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Priyanka stood first in the speech competition, and Aarushi Thakur stood first in the essay competition.
बिलासपुर में आयोजित हिंदी पखवाड़े में विजेता बच्चों को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: जागरूक पाठक
राजभाषा पखवाड़ा में विद्यार्थियों ने दिखाई हिंदी में प्रतिभा, 80 ने लिया प्रतियोगिताओं में भाग
विज्ञापन

विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत वीरवार को बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के करीब 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा में अपने विचार, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया।
जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, संस्कार और भावनाओं को व्यक्त करने वाली भाषा है। विद्यार्थियों को हिंदी को केवल एक विषय के रूप में न लेकर दैनिक जीवन और व्यवहार का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी की प्रियंका ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट के स्वस्तिक शर्मा दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामली की नैंसी देवी तीसरे स्थान पर रहीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर की पलक ठाकुर को सांत्वना पुरस्कार मिला। निबंध प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर की आरुषि ठाकुर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाघस की कोमल द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा की अदिति शर्मा तृतीय रहीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश की मोनिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं साहित्यकार जीत राम सुमन, अमर नाथ धीमान, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के सहायक आचार्य डॉ. जय महलवाल और डॉ. हेमा देवी ठाकुर शामिल रहे। विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र तथा सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed