फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Private vehicles doing the work of carrying passengers

Bilaspur News: निजी वाहन कर रहे सवारियां ढोने का काम

Mon, 24 Apr 2023 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Private vehicles doing the work of carrying passengers
-टैक्सी चालकों को उठाना पड़ रहा नुकसान
विज्ञापन

-टैक्सी यूनियन ने सरकार से कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट में निजी वाहन सवारियों को ढोने का का काम कर रहे हैं। इससे टैक्सी ऑपरेटरों को नुकसान हो रहा है। परिवहन विभाग की ओर से इस मामले पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह बात दुर्गा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन शाखा स्वारघाट के प्रधान राजपाल ठाकुर और सचिव बुद्धि राम ठाकुर ने कही।

उन्होंने बताया कि स्वारघाट क्षेत्र में प्रतिदिन निजी वाहन टैक्सियों के रूप में चल रहे हैं। यह निजी वाहन एक स्थान से दूसरे स्थान तक सवारी छोड़ने जा रहे हैं, लेकिन सरकार और परिवहन विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस कारण इन निजी टैक्सी मालिकों और प्रदेश सरकार को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। दुर्गा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन स्वारघाट ने प्रशासन से आग्रह किया कि इन निजी टैक्सी मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। टैक्सी मालिक सरकार को हर साल लाखों रुपये का टैक्स का भुगतान करते हैं। वही निजी वाहन सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे और फोरलेन कंपनी में कई वाहन हैं, जो निजी टैक्सी के रूप में अवैध रूप से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed