फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Private lab services could not be smoothed in hospitals

तीन महीनों के बाद भी अस्पतालों में लैब स्थापित नहीं कर पाई क्रस्ना जायग्नोस्टिक

Fri, 29 Jul 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Private lab services could not be smoothed in hospitals
बिलासपुर। सरकार से नए अनुबंध के तहत कामकाज संभालने वाली क्रस्ना डायग्नोस्टिक लैब की सेवाएं तीन महीनों बाद भी जिले के अस्पतालों में सुचारु नहीं हो पाई है। लैब टेस्ट और टेस्ट रिपोर्ट के लिए मरीज और उनके तीमारदार परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लैब से टेस्ट की रिपोर्ट दो दिन बाद भी मरीजों को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की बात करें तो क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स लैब का अस्थायी सेंटर शुरू किया गया है। निजी लैब में रोजाना करीब 70 से 80 सैंपल लेकर परीक्षण के लिए मोहाली भेजे जा रहे हैं। कई मरीजों को रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मरीज परेशान हैं। अधिकतर समस्या दूरदराज के मरीजों को हो रही है। रिपोर्ट लेने के लिए उन्हें कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जब तक रिपोर्ट नहीं मिलती, उनका इलाज भी शुरू नहीं हो पाता। जिले के अन्य अस्पतालों में भी स्थिति भी इससे इतर नहीं है।
विज्ञापन

अनुबंध के अनुसार क्रस्ना डायग्नोस्टिक को जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तीन महीने के भीतर लैब स्थापित करनी थी। यह तीन महीने की अवधि पूरी हो चुकी है। बावजूद इसके अस्पतालों में लैब स्थापित नहीं हो पाई है। सरकार भी इस ओर कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
कोट्स
क्रस्ना डायग्नोस्टिक लैब प्रबंधन को लैब टेस्ट से जुड़ीं सभी जरूरी मशीनें स्थापित करने लिए कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। कंपनी को दी गई तीन महीने के समय अवधि भी खत्म हो चुकी। प्रबंधन को दो बार पत्र भी लिखे जा चुके हैं। पूरी तरह लैब स्थापित होने के बाद सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा।
डॉ. प्रवीण कुमार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed