फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Private buses should not be allowed to carry out tours, Bala-Bala app should also be banned

Bilaspur News: निजी बसों को टूर ले जाने की नहीं मिले अनुमति, बला-बला एप भी हो बंद

Thu, 05 Jun 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 05 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Private buses should not be allowed to carry out tours, Bala-Bala app should also be banned
क्षेत्रीय परिचहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंची ट्रैक्सी ऑपरेटर। संवाद
-टैक्सी ऑपरेटरों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के समक्ष उठाई मांग
विज्ञापन

- बोले, ऐप के माध्यम से निजी वाहन ढो रहे सवारियां

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। जय गुग्गा जाहर पीर टैक्सी ऑपरेटर यूनियन भराड़ी (बाड़ा दा घाट) ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर को समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उनसे निजी बसों को टूर ले जाने की अनुमति न देने और बला-बला एप को बंद कराने का आह्वान किया।

टैक्सी ऑपरेटरों के मुताबिक रूट परमिट वाली निजी बसें अपने नियमित रूट को छोड़कर टूर बुकिंग करके सवारियां ले जा रही हैं, जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं और टैक्सी ऑपरेटरों को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। निजी बस मालिकों की ओर से टूर ले जाने के कारण सभी टैक्सी ऑपरेटर को जीवनयापन करने में मुश्किलों का सामना पड़ रहा है। गाड़ी की किस्तें, टैक्स और बीमा करवाने में भी असमर्थता हो रही है। इसके अलावा निजी वाहन नियमित रूप से बला-बला एप के माध्यम से सवारियां उठा कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं। निजी वाहनों के इस तरह के कार्य करने से हिमाचल पथ परिवहन की बसों के रूट भी घाटे में जा रहे हैं। टैक्सी व्यवसाय से जुड़े सभी मालिकों का धंधा चौपट हो रहा है। रूट परमिट वाली निजी बसों को अपना रूट छोड़कर किसी अन्य कार्य के लिए किसी भी प्रकार की कोई अनुमति नहीं दी जाए और बला-बला एप हिमाचल में बंद किया जाए। यदि प्रशासन इन पर 10 दिनों के भीतर कोई भी उचित कार्रवाई नहीं करता है तो समस्त टैक्सी ऑपरेटर अपनी गाड़ियों की चाबियां विभाग को सौंपने और आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर यूनियन प्रधान सुरेश धीमान, उप प्रधान प्रशांत शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव ठाकुर, रविदत्त, अजय कुमार, राकेश शर्मा, हेमराज, यूसुफ खान, राजेश कुमार आदि टैक्सी चालक शामिल मौजूद ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed