{"_id":"6ab6c8824d97ec5959049db0","slug":"yoga-competition-to-be-held-for-the-first-time-at-the-seer-festival-talent-to-be-showcased-across-three-age-groups-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168524-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीर उत्सव में पहली बार योग प्रतियोगिता, तीन आयु वर्गों में दिखेगी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीर उत्सव में पहली बार योग प्रतियोगिता, तीन आयु वर्गों में दिखेगी प्रतिभा
विज्ञापन
30 सितंबर शाम चार बजे तक होगा नामांकन, विजेताओं को दिए जाएंगे पुरस्कार
घुमारवीं में दो और तीन अक्तूबर को होगा जिला स्तरीय उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में दो और तीन अक्तूबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय सीर उत्सव में इस बार योग भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयुष विभाग की ओर से उत्सव में पहली बार योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों के प्रतिभागियों को योग के विभिन्न अभ्यासों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विभाग की ओर से प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। उपमंडलीय आयुष अधिकारी ने बताया कि उपमंडलीय अधिकारी नागरिक, घुमारवीं के दिशा-निर्देशों के अनुसार सीर उत्सव में योग प्रतियोगिता करवाई जा रही है। उत्सव में पहली बार योग को प्रतियोगिता के रूप में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों में योग के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योगाभ्यास का संदेश देना है। प्रतियोगिता में बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को 30 सितंबर शाम चार बजे तक नामांकन करवाना होगा। इसके लिए उपमंडल आयुष अधिकारी, घुमारवीं के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। प्रतिभागी नामांकन के लिए 94184-29345 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। विभाग के पास प्राप्त होने वाले नामांकन के आधार पर प्रतिभागियों की संख्या तय होगी और उसी के अनुसार प्रतियोगिता की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। योग प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में बांटा गया है। इसमें बाल्यावस्था, मध्यमावस्था और वृद्धावस्था वर्ग शामिल होंगे। प्रत्येक आयु वर्ग में प्रतिभागियों को योग के माध्यम से अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। तीनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।