फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Prices of coconut water and fruits skyrocket in summer

Bilaspur News: गर्मी में नारियल पानी और फलों की कीमतों में लगी आग

Mon, 13 May 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Prices of coconut water and fruits skyrocket in summer
- 70 रुपये तक मिल रहा नारियल पानी, तरबूज भी 25 रुपये तक पहुंचा
विज्ञापन

- अधिकतर फलों की कीमत 100 रुपये के आसपास

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गर्मी में गला तर करने वाले नारियल पानी और फलों की कीमतों में भी आग लग गई है। 50 रुपये में मिलने वाला नारियल पानी इस वक्त 70 रुपये से ऊपर बिक रहा है, जबकि तरबूज की कीमत 25 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

फलों की मांग बढ़ने के साथ ही भाव में भी तेजी आ गई है। इसके चलते फल आम आदमी की पहुंच से दूर होने लगे हैं। जिले में अधिकतर फल इस समय 100 रुपये से अधिक या इसके आसपास प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रहे हैं। ऐसे में कई लोग तो फल खरीदने से ही कतराने लगे हैं। शहर में परचून में फलों के भावों को देखें तो आमतौर पर 100 रुपये किलोग्राम के भाव से मिलने वाले अनार के भावों में खूब इजाफा हुआ है। लाल अनार इन दिनों 150 से 200 रुपये किलोग्राम के भाव बिक रहा है। इसी प्रकार 80 से 100 रुपये किलो मिलने वाले सेब के भाव भी 150 से 300 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। मौसमी 70 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम, अंगूर 90 से 130 रुपये, पपीता 50 से 70, खरबूजा 40 से 50 रुपये, आम 75 से 100 रुपये, अमरूद 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक मिल रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच इन दिनों नींबू के भाव भी बढ़ गए हैं। बाजार में इन दिनों नींबू के दाम 150 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed