फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Preparations underway to accelerate the Matru Vandana Yojana; master trainers receive digital training.

Bilaspur News: मातृ वंदना योजना को रफ्तार देने की तैयारी, मास्टर ट्रेनरों को दिया डिजिटल प्रशिक्षण

Fri, 10 Jul 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to accelerate the Matru Vandana Yojana; master trainers receive digital training.
बिलासपुर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद प्रशिक्षु। स्रोत: डीपी
पात्र गर्भवती और धात्री महिलाओं तक समय पर लाभ पहुंचाने पर जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक समयबद्ध लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश ने आईपीई ग्लोबल सीकेडी के सहयोग से जिला स्तरीय एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में योजना के डिजिटल संचालन, लाभार्थी पंजीकरण और फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजीकरण एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी बिलासपुर नरिंद्र कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पात्र महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने और योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग एवं कम्युनिकेशन एक्सपर्ट डॉ. मनीषा भाटिया ने योजना की पृष्ठभूमि, उद्देश्य, वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों, डिजिटल सशक्तीकरण, गर्भावस्था के दौरान उचित वजन वृद्धि तथा सेक्टर स्तर पर प्रशिक्षण की कार्ययोजना की जानकारी दी। कैश ट्रांसफर विश्लेषक सुमित राणा ने लाभार्थी पंजीकरण प्रक्रिया, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम, एनपीसीआई मैपिंग एवं सीडिंग, पूर्व पंजीकृत लाभार्थियों से संबंधित कार्रवाई, ड्यू-लिस्ट, केस क्लोजर, शिकायत निवारण प्रणाली, लंबित मामलों के निस्तारण और पुराने सीएएस मामलों के समाधान से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर, घुमारवीं और झंडूता सहित सभी वृत्त पर्यवेक्षक मौजूद रहे। डेटा एंट्री ऑपरेटर अभय भाटिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी आयोजन में सहयोग दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को योजना के डिजिटल प्रावधानों, पोर्टल संचालन, दस्तावेज सत्यापन, भुगतान प्रक्रिया और फील्ड स्तर पर आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed