फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Preparations started for Kovid vaccination of children of five to 12 years in Bilaspur

बिलासपुर में पांच से 12 वर्ष के बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन के लिए तैयारियां शुरू

Sat, 30 Apr 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Preparations started for Kovid vaccination of children of five to 12 years in Bilaspur
भराड़ी (बिलासपुर)। कोरोना महामारी से बचाव के लिए बच्चों को सुरक्षा कवच देने के लिए सरकार ने पांच से 12 साल आयु वर्ग को टीकाकरण की मंजूरी दे दी है। जिले में इस समय 12 से 14 साल तक के किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बच्चों से कोरोना का खतरा टालने के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि अभी पांच से 12 उम्र तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू नहीं किया गया है। टीकाकरण की तैयारी की जा रही है। जिले में बच्चों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बच्चों को लगने वाली वैक्सीन उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगी जिससे कोरोना के प्रभाव को कम किया जा सकता है। अभिभावक भी कोरोना से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण करवाने के लिए उत्साहित हैं। अध्यापक भी बच्चों से अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने अनुभव कर रहे साझा : योगराज
अध्यापक योगराज ने बताया कि वह बच्चों से अपने अनुभव साझा कर रहे हैं जिससे वे निडर होकर वैक्सीनेशन करवाएं। खेल-खेल में बच्चों को टीके से नहीं डरने के बारे में समझाया जा रहा है।
छोटी कक्षाओं के बच्चों को करुंगा प्रेरित: निखिल
ग्यारहवीं कक्षा के छात्र निखिल नड्डा ने कहा कि वह दोनों टीके लगवा चुके हैं। अब छोटी कक्षाओं के बच्चों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। छोटे बच्चे स्कूल के बड़े बच्चों को देखकर सीखते हैं। वह इसमें सहयोग करेंगे।
बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी : आकांक्षा
बाहरवीं की छात्रा आकांक्षा ने कहा कि दोनों टीके लगवाने के बाद वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। कोरोना से जीतने के लिए पांच से 12 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को भी टीका लगवाना जरूरी है। वह स्कूल में बच्चों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगी।
टीके के बारे में बताना जरूरी : सुखदेव
अभिभावक सुखदेव ने कहा कि बच्चों को टीका लगाने की मुहिम से पहले ही बच्चों को घर पर भी टीके के बारे में बताना जरूरी है। बच्चे डरे न, इसके लिए अध्यापकों के साथ अभिभावकों का साथ भी जरूरी है।

अभिभावकों का साथ भी जरूरी : डॉ. अभिनीत
स्वास्थ्य खंड अधिकारी डॉ. अभिनीत ने बताया कि पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण अभियान के दौरान अभिभावकों का सहयोग जरूरी रहेगा। आम समाज भी बच्चों को प्रेरणा देते हुए सहयोग करें। टीकाकरण से डरने की कोई बात नहीं है, यह बताना बेहद जरूरी है। शिक्षा विभाग से पांच से 12 वर्ष के बच्चों का आंकड़ा एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed