फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pranshi Soni tops in mantra recitation competition

Bilaspur News: मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता में प्रांशी सोनी अव्वल

Fri, 24 Jan 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pranshi Soni tops in mantra recitation competition
अखिल हिमालय महोत्सव व्यास उत्सव में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिषद की प्रदेशाध्यक्ष प्रेमी देवी ने सम्मानित किए बच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय पर बास्केटबाल ग्राउंड में आयोजित अखिल हिमालय महोत्सव व्यास उत्सव 2025 में विभिन्न खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव की पहली व दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न वर्गों में गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। पहली संध्या में करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सम्मानित किया गया।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिषद की प्रदेशाध्यक्ष प्रेमी देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी ललित पोसवाल विशेष अतिथि के रूप उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन समिति द्वारा मुख्यातिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। जिसमें मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता में प्रांशी सोनी विजेता रहीं, जबकि नव्या व अमोध क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। धार्मिक एकल नृत्य वर्ग क में प्रांशी सोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नयना शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। ख वर्ग में शांभवी ने पहला, अधिरा, शिवांगी व शिवांश ने दूसरा तथा तान्या व विधांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग वर्ग में अविका व अश्मिता क्रमशः प्रथम व द्वितीय रहे। धार्मिक एकल गायन क वर्ग में प्रांशी सोनी व रुद्राक्ष प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अमोध, नयना शर्मा व नव्या शर्मा ने दूसरा तथा अहान जसवाल व अव्यान ने तीसरा स्थान अर्जित किया। ख वर्ग में वर्मिका व ऋषभ ने प्रथम, वेदांशी व हार्दिक ने द्वितीय तथा आयुष, प्रियल व आयान गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग वर्ग में अनमोल प्रथम तथा स्वास्तिक, काव्या, दिव्यांशु व रुद्राक्ष द्वितीय रहे। घ वर्ग में गार्विक व रोहित भाटिया क्रमशः प्रथम व द्वितीय रहे। वहीं, प्रथम संध्या की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में भारत भूषण चब्बा, अभिषेक डोगरा व जयराम शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी रात्रि की प्रतियोगिताओं में ब्वाॅयज स्कूल के संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार और गर्ल्स स्कूल के संगीत प्रवक्ता विजय राणा ने बच्चों की प्रतिभा को परखा। साथ ही इन सांस्कृतिक संध्याओं में मंच संचालन निशांत कपूर व मृदुल मोदगिल ने किया। इस अवसर पर व्यास उत्सव समिति के संस्थापक कमलेंद्र कश्यप, व्यास उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय राज उपाध्याय, राजकुमार चौैधरी, सुशील पंडीर, कृष्ण कांत, चमन गुप्ता व विनोद शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed