{"_id":"6651ce4f21c0c0225602d839","slug":"power-cut-stopped-tests-of-patients-in-barathi-hospital-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-117848-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरठीं अस्पताल में बिजली कट ने रोके मरीजों के टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरठीं अस्पताल में बिजली कट ने रोके मरीजों के टेस्ट
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब चार घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति
- अस्पताल में भी नहीं जनरेटर की व्यवस्था, मरीज हुए परेशान
- शनिवार को चार घंटे लगा रहा बिजली का अघोषित कट
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। गर्मियों में विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। बरठीं क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 4 घटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे सिविल अस्पताल बरठीं में भी मरीजों के टेस्ट नहीं हो पाए। वहीं, अस्पताल में भी ऐसी स्थिति से निपटने के लिए जनरेटर आदि की भी कोई व्यवस्था नहीं थी।
अस्पताल में मरीजों के टेस्ट नहीं होने से दूरदराज क्षेत्रों से आए मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी तो एक्स-रे और अन्य टेस्ट करवाने के लिए हुई। अस्पताल आए मरीज और तीमारदार सुरेंद्र सिंह, बलबीर ठाकुर, रामप्यारी, राजकुमार चौधरी, उर्मिला देवी, अमरनाथ, महेंद्र सिंह, रामपाल, ज्ञानूराम ने बताया कि एक्स-रे और अन्य बीमारियों के रोगी सुबह से भूखे खाली पेट थे, लेकिन सुबह 10:00 बजे सिविल अस्पताल बरठीं की बिजली गुल हो गई। दोपहर 1:30 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल होने से मरीजों को राहत मिली, लेकिन कुछ देर बाद फिर से बिजली गुल हो गई। बिजली जाने के दौरान अस्पताल में भी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जिसके सहारे बिजली न होने की सूरत में ईसीजी, एक्स-रे सहित अन्य टेस्ट किए जा सकें। लोगों का कहना है कि सिविल अस्पताल में अक्सर बिजली चली जाती है। बिजली न होने के कारण मरीजों को वापस लौटना पड़ता है। बिजली की चरमराती व्यवस्था से छोटे-मोटे धंधों पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि सिविल अस्पताल बरठीं में जनरेटर की सुविधा प्रदान की जाए, ताकि मरीजों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संदर्भ में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता हरबंस लाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को किसी खराबी के कारण सुबह कांगू और बाद में झंडूता से बिजली कट लगा था, लेकिन अब विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।