{"_id":"6a4e3fc40b1552e1290d14af","slug":"potholes-on-the-road-turn-the-commute-to-the-hospital-and-school-into-a-nightmare-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163297-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सड़क पर गड्ढे, अस्पताल और स्कूल की राह बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सड़क पर गड्ढे, अस्पताल और स्कूल की राह बनी मुसीबत
विज्ञापन
बरठीं क्षेत्र की मुख्य सड़क खस्ताहाल। संवाद
बरठीं अस्पताल और स्कूल को जोड़ने वाली सड़क बदहाल
20 पंचायतों के लोग हो रहे परेशान, मरीज और विद्यार्थी झेल रहे ज्यादा दिक्कत
शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग ने दिया जल्द मरम्मत का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल बरठीं और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं को जोड़ने वाली सड़क बदहाल होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बरठीं बाजार से सरगल सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। इससे चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह सड़क क्षेत्र की करीब 20 पंचायतों की प्रमुख सड़क है। सिविल अस्पताल बरठीं में उपचार के लिए प्रतिदिन दूरदराज के गांवों से मरीज इसी सड़क से आते हैं। वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं के सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी रोजाना यहां से विद्यालय आते-जाते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण सफर जोखिम भरा हो गया है। बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
समाज सुधार समिति बरठीं के अध्यक्ष कुलवंत सिंह ढटवालिया ने कहा कि सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई। गड्ढों के कारण चालकों पर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है, जबकि मरीजों और स्कूली बच्चों को भी रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग बरठीं के कनिष्ठ अभियंता राजेश सहगल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सड़क की जल्द मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।