{"_id":"6a202db65391af59bb0b8cf5","slug":"potholes-on-the-brahmapukhar-nalwad-road-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-160975-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ब्रह्मपुखर-नलवाड़ सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ब्रह्मपुखर-नलवाड़ सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे
Wed, 03 Jun 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
ब्रह्मपुखर-नलवाड़ सड़क खस्ताहाल । संवाद
8 किलोमीटर तक खस्ताहाल, दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल नंबर-2 के अधीन आने वाली ब्रह्मपुखर-नलवाड़ सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब बनी हुई है। करीब आठ किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ब्रह्मपुखर के पास तो सड़क की स्थिति और भी दयनीय हो गई है। यहां कई स्थानों पर गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। रात के समय इन गड्ढों का पता नहीं चल पाता, जिससे थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बना हुआ है। इस सड़क मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा मनाली और शिमला की ओर जाने वाले देश-विदेश के पर्यटक भी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। ऐसे में सड़क की खराब हालत से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय वाहन चालकों में खेम राज, राकेश, नवीन और मनीष ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। कई बार अचानक गड्ढे आने से वाहन अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
इनसेट
उधर, लोक निर्माण विभाग मंडल नंबर-2 के अधिशासी अभियंता रंजन गुप्ता ने बताया कि सड़क की स्थिति को जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।