{"_id":"652e661fa4d39fea97017d94","slug":"potholes-become-a-problem-for-drivers-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-7261-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गड्ढे बने वाहन चालकों के लिए परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गड्ढे बने वाहन चालकों के लिए परेशानी
विज्ञापन
मोरसिंघी के पास शिमला-मटौर फोरलेन पर गड्ढों से वाहन चालक हो रहे चोटिल
-लोगों के बताने के बाद भी नहीं हो पा रहा समस्या का समाधान
-चेताया, नहीं हुई सड़क ठीक तो लोग कड़ा कदम उठाने को होंगे मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घुमारवीं के मोरसिंघी चौक के पास सड़क पर गड्डों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क के बीचो-बीच गड्ढे होने से हर दिन दुर्घटनाओं का खतरा बन रहा है। गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसको लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है। जर्जर सड़क को लेकर लोगों में विभाग और प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। लोगों ने विभाग से जल्द ही सड़क को बनाने की अपील की है।
ग्राम सुधार सभा के प्रधान हरिसिंह ठाकुर,शशि भूषण ठाकुर, सूबेदार प्रताप ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, श्याम लाल ठाकुर, लाल सिंह ठाकुर, सुभाष ठाकुर, जोध सिंह, नरसिंह दास, ईश्वर दास, प्रताप धीमान, महेंद्र ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, रूपलाल धीमान, संजय ठाकुर, जगदीश ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, मनोज धीमान, सुभाष चंद, राम लाल, कृष्ण लाल, प्रकाश चंद इत्यादि ने बताया कि मोरसिंघी चौक से घुमारवीं की ओर एनएच पर पड़े गड्डों के कारण थोड़ी सी बारिश होने पर सड़क में काफी पानी भर जाता है। इस पानी की कहीं भी निकासी न होने के कारण यह पानी काफी दिनों तक सड़क पर ही खड़ा रहता है। इस कारण आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इनमें तीन-चार बार दुपहिया वाहन सवार इसमें घायल हो चुके हैं। बताया कि मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन शुरू होने से इस सड़क पर भी गाड़ियों की काफी आवाजाही बढ़ गई है। इससे दुर्घटना होने का अंदेशा और भी ज्यादा बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि इसके बारे में विभाग को भी कई बार सूचित किया गया, लेकिन विभाग आज तक कोई उचित कार्रवाई नहीं कर पाया। पंचायत प्रतिनिधियों पट्टा पंचायत प्रधान रवि पाल ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सतीश ठाकुर, उपप्रधान मनोज भंडारी ने विभाग से संयुक्त रूप से अपील की है कि जल्द इस समस्या का निपटारा किया जाए। अन्यथा उन्हें ग्रामीणों के साथ मिल कर कोई बड़ा कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ेगा। इसकी सारी जिम्मेवारी विभाग व प्रशासन की होगी। वहीं अधिशासी अभियंता एनएच हमीरपुर हरिराम ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। जल्द ही इस समस्या को हल कर दिया जाएगा।