फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Postgraduate admission process begins at Ghumarwin College.

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में स्नातकोत्तर में दाखिला लेने की प्रक्रिया हुई शुरू

Mon, 06 Jul 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Postgraduate admission process begins at Ghumarwin College.
घुमारवीं कॉलेज
विद्यार्थी 15 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन , 20, 21 जुलाई को होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थी 23 और 24 जुलाई तक ऑनलाइन फीस कराएंगे जमा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई तक कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कॉलेज में विद्यार्थी एमए अंग्रेजी, राजनीतिक शास्त्र, एमकॉम, एमएससी गणित, भौतिक विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, जीव विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विषय में दाखिला ले सकते हैं। काउंसलिंग की प्रक्रिया कॉलेज परिसर में ही 20 और 21 जुलाई को होगी। काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी अपने पूरे एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी, अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी एक-एक फोटो साथ लाएं। पहली मेरिट सूची 22 जुलाई को शाम 5 बजे तक कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को 23 और 24 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी। दूसरी मेरिट सूची 25 जुलाई को शाम 5 बजे कॉलेज की वेबसाइट पर जारी होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थी 26 और 27 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने बताया कि दाखिला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा। यदि किसी को दाखिले से संबंधित कोई भी समस्या आए या कोई भी अतिरिक्त जानकारी चाहिए तो वह कॉलेज की वेबसाइट पर दिए हुए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

किस विषय में कितनी सीटें
कॉलेज में एमए अंग्रेजी की 30, राजनीतिक शास्त्र की 30, एमएससी भौतिक विज्ञान की 45, रासायनिक विज्ञान की 30, गणित की 45, जीव विज्ञान की 30, वनस्पति विज्ञान की 30 और एमकॉम की 30 सीटें रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed