फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   portest of farmers

Bilaspur News: चीनी मिल ठीक कराने को तहसील में गरजे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
portest of farmers
बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने रुद्रबिलास चीनी मिल को ठीक रुप से संचालित करने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर शनिवार की बाजार में जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में एकत्र हुए। इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए केमरी तिराहे होते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारी निसार हुसैन खां को दिया।
विज्ञापन

इससे पहले पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि रूद्र विलास सरकारी चीनी मिल की मशीनें बहुत पुरानी व जर्जर की हालत में पहुंच चुकी हैं, जिसके कारण गन्ने की पेराई नहीं कर पा रही हैं। किसानों का गन्ना खेतों व ट्रालियों में सूख रहा है। चीनी मिल को सुचारू रूप से चलाया जाए। उन्होंने कहा कि रुद बिलास चीनी मिल द्वारा किसानों को गन्ने की पर्चियां मानक के अनुसार नहीं दी जा रही हैं। जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। धान क्रय केंद्र पर भी घपला किया जा रहा है। धान क्रय केंद्रों पर स्थानीय किसानों का धान नहीं तौला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे प्रदेशों से खरीद कर लाए दलालों द्वारा धान तौल कर खानापूरी की जा रही है। ग्राम सनकरा में धान क्रय केंद्र लगा है, जिस पर भारी घपला हुआ है। मगर आज तक प्रशासन ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। किसानों को इस समय गेहूं की फसल में पानी लगाने की जरूरत है। नहर विभाग के अधिकारियों ने नहरों की सफाई करने के कारण पानी बंद कर दिया है। जिसके कारण किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। नहरों में पानी छुड़वाया जाए। केमरी में कुछ दबंग सरकारी तालाबों को पाटकर प्लाटिंग कर रहे हैं। सरकारी संपत्ति को खुर्द बुर्द किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिकदार, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा, जिला महासचिव रईस अहमद, जिला संगठन मंत्री जगतार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत सिंह ढिल्लो, गुरु प्रताप सिंह, सुनील विश्वास, सफदर अली, जीत सिंह, मुजफ्फर, जकी अब्बास, जोगेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, शाहिद खान, हाजी शफीक, रिजवान अली, नईम खान, रामपाल सिंह, महेंद्र सिंह, फैसल खान, महमूद राशिद अली आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed