{"_id":"68d68c799836124cc4090b35","slug":"polytechnic-and-pharmacy-students-will-join-ncc-naval-wing-dharmani-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-145241-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी नेवल विंग से जुड़ेंगे पॉलिटेक्निक व फार्मेसी के विद्यार्थी : धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी नेवल विंग से जुड़ेंगे पॉलिटेक्निक व फार्मेसी के विद्यार्थी : धर्माणी
Sat, 27 Sep 2025 05:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:17 PM IST
सार
बिलासपुर में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घोषणा की कि आगामी सत्र से पॉलिटेक्निक और फार्मेसी विद्यार्थियों को एनसीसी नेवल विंग से जोड़ा जाएगा। योजना का खर्च केंद्र व राज्य सरकार मिलकर उठाएंगी। इससे छात्रों में नेतृत्व व अनुशासन की भावना बढ़ेगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी शैक्षणिक सत्र से मिलेगा अवसर, खर्च उठाएंगी प्रदेश और केंद्र सरकार
एनसीसी से युवाओं में आती है नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक और फार्मेसी कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी एनसीसी के नौसेना प्रभाग (नेवल विंग) से जोड़ा जाएगा। इस पहल को लेकर एनसीसी ग्रुप कमांडर आदित्य वर्मा के साथ विस्तृत चर्चा की जा चुकी है और शीघ्र ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बिलासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। बताया कि प्रदेश के युवाओं को अनुशासन और राष्ट्र सेवा की दिशा में और अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इसे शुरू किया जा रहा है। कहा कि इस योजना के तहत एनसीसी की प्रशिक्षण गतिविधियों से जुड़ने वाले विद्यार्थियों का पूरा खर्च प्रदेश और केंद्र सरकार संयुक्त रूप से वहन करेंगी। इससे विद्यार्थियों के परिवारों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना को मजबूत बनाता है। इसके माध्यम से विद्यार्थी नौसैनिक प्रशिक्षण के साथ-साथ देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणा प्राप्त करेंगे। धर्माणी ने बताया कि पॉलिटेक्निक और फार्मेसी कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी लंबे समय से इस अवसर का इंतजार कर रहे थे। अब उन्हें भी सेना के विभिन्न अंगों में करियर बनाने के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। धर्माणी ने सभी शैक्षणिक संस्थानों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को इस दिशा में प्रोत्साहित करें ताकि अधिक से अधिक युवा इस पहल का लाभ उठा सकें।