फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Polling party official who came to vote got heart attack In Bharari Bilaspur

Bilaspur News: वोट डलवाने पहुंची पोलिंग पार्टी के अधिकारी को आया हार्ट अटैक, उपचार जारी

Tue, 21 May 2024 07:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर) Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 May 2024 07:38 PM IST
सार

बिलासपुर जिले की भराड़ी उपतहसील के तहत बम्म पंचायत के कोटलू गांव में वोट डलवाने पहुंची पोलिंग पार्टी के एक अधिकारी को हार्ट अटैक आ गया। 

विज्ञापन
Polling party official who came to vote got heart attack In Bharari Bilaspur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला बिलासपुर की भराड़ी उपतहसील के तहत बम्म पंचायत के कोटलू गांव में वोट डलवाने पहुंची पोलिंग पार्टी के एक अधिकारी को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद अधिकारी को भराड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है। अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


नायब तहसीलदार भराड़ी कृष्ण चंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दिव्यांग और 85 वर्ष से ऊपर के वृद्ध मतदाताओं के वोट डलवाए जा रहे थे। इस दौरान पोलिंग पार्टी बम्म पंचायत के कोटलू गांव में थी। इस बीच पोलिंग पार्टी नंबर 2 के अधिकारी विद्यासागर के सीने में अचानक दर्द उठा। अन्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना उन्हें दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से विद्यासागर को भराड़ी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार विद्यासागर की तबीयत में अब सुधार है। विद्यासागर श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के एक स्कूल में अध्यापक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed