फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Politics starts to clinch Presidentship

...अब अध्यक्ष पद के लिए कशमकश

Fri, 08 Jan 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 08 Jan 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
Politics starts to clinch Presidentship

पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद अब प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर निगाहें गढ़ा दी हैं। बीडीसी के नतीजे घोषित होने के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए कशमकश शुरू हो गई है। बिलासपुर के चार विकास खंडों में से घुमारवीं तथा सदर में अध्यक्ष पद अनारक्षित है। झंडूता में महिला तथा श्री नयनादेवी में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन


बीडीसी सदस्यों के नतीजे घोषित होने के बाद राजनीतिक दलों ने अब अध्यक्ष पद पर बैठाने के लिए चेहते सदस्यों को बैठाने के लिए रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। जिला बिलासपुर में 97 बीडीसी सदस्य चुनकर आए हैं। इनमें सदर विकास खंड में 25, श्रीनयना देवी जी में 15, घुमारवीं विकास खंड में 34 तथा झंडूता विकास खंड के 23 बीडीसी सदस्य चुनकर आए हैं। जो अपने-अपने विकास खंड में अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन


अपने समर्थित उम्मीदवार को अध्यक्ष पद पर बैठाने के लिए परदे के पीछे राजनीतिक दलों के दिग्गज भी समीकरण बनाने में जुट गए हैं। बीडीसी वार्डों से जीत हासिल करने बाद कई सदस्यों ने नेताओं के दर हाजरी भरी, तो कई सदस्यों ने मोबाइल पर अपनी जीत का समाचार सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुमारवीं में बढ़े बीडीसी सदस्य


घुमारवीं विकास खंड में इस बार बीडीसी सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले चुनावों में यहां पर 27 बीडीसी सदस्यों ने अध्यक्ष का चुनाव किया था। वहीं, पंचायत चुनाव 2016 में 34 बीडीसी सदस्य अध्यक्ष चुनेंगे। झंडूता विकास खंड में बीडीसी सदस्यों की संख्या कम होकर 23 रह गई है। इससे पहले यहां पर 30 सदस्य होते थे।


घुमारवीं बीडीसी अध्यक्ष चुनाव हारी

पंचायत चुनाव में घुमारवीं विकास खंड मेें रही बीडीसी अध्यक्ष अनीशा शर्मा गाहर बीडीसी वार्ड से चुनाव हार गई हैं। बीडीसी उपाध्यक्ष रहे सतीश ठाकुर भी प्रधानी का चुनाव हार गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed